फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   school gate fell on two year old innocent girl in firozabad

फिरोजाबाद: भाई-बहन संग खेल रही दो वर्षीय बच्ची के ऊपर गिरा स्कूल का गेट, मौके पर मौत

Sat, 20 Nov 2021 06:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 20 Nov 2021 06:17 PM IST
सार

मृतक बच्ची के पिता ने स्कूल संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। हालांकि थाने में तहरीर नहीं दी है। पुलिस को बिना सूचना दिए ही बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

विज्ञापन
school gate fell on two year old innocent girl in firozabad
मृत बच्ची अनामिका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव बजहेरा में घर के बाहर स्कूल के गेट पर खेल रही दो वर्षीय मासूम बच्ची के ऊपर स्कूल का भारी भरकम लोहे का गेट गिर गया। हादसे में बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए ही बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया। 

विज्ञापन


घटना शनिवार सुबह आठ बजे हुई। गांव बजहेरा निवासी दो वर्षीय अनामिका पुत्री देवीराम अपने भाई और बहन के साथ घर के पास स्थित नारायनी शिवशंकर पब्लिक स्कूल के पास खेल रही थी। अनामिका ने जैसे ही स्कूल के गेट को खोलने के लिए धक्का दिया, गेट उखड़कर बच्ची के ऊपर ही गिर पड़ा। मासूम अनामिका के गेट के नीचे दबने पर उसके साथ ही खेल रहे भाई-बहन ने शोर मचाया तो परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से गेट को हटाया। परिजन उसे उपचार के लिए ले जा पाते उससे पूर्व ही उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृत बालिका के पिता देवीराम का आरोप है कि स्कूल संचालक की लापरवाही के चलते उसकी बेटी की मौत हुई है। गांव में संचालित इस स्कूल का गेट सीमेंट में नहीं लगा था। केवल दीवार के सहारे गेट को खड़ा कर दिया जाता था। मृतका तीन भाई बहनों में सबसे छोटी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी दो बार गिर चुका था गेट
ग्रामीण जगत सिंह फौजी, राकेश कुमार ने बताया कि इस विद्यालय में इंटर तक की कक्षाएं संचालित होती हैं, लेकिन विद्यालय में मात्र दो कमरे बने हुए हैं। मेन गेट को ठीक से नहीं लगाया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि इससे पहले भी दो बार इस स्कूल का गेट गिर चुका है। उस दौरान वहां खेल रहे बच्चे बाल-बाल बच गए थे। इसके बाद भी स्कूल संचालक ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया और बड़ा हादसा हो गया।

विद्यालय प्रबंधक हरवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को छुट्टी होने पर विद्यालय बंद था। शनिवार को विद्यालय खुलने से पूर्व ही घटना हुई है। बच्चे गेट को हिला रहे थे और गेट गिर गया। इसमें विद्यालय प्रशासन की कोई गलती नहीं है। बच्ची की मौत पर दुख है। घटना के संबंध में थाना नगला सिंघी के इंस्पेक्टर नितिन कुमार त्यागी ने बताया कि उन्हें बच्ची की मौत की कोई सूचना नहीं दी गई है। अगर तहरीर आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed