{"_id":"601ecf178ebc3ed64d24b280","slug":"school-closed-in-mainpuri-mainpuri-news-agr4794898158","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 103 परिषदीय विद्यालय नवीन सत्र से होंगे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 103 परिषदीय विद्यालय नवीन सत्र से होंगे बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले में 30 से कम छात्र संख्या वाले 103 परिषदीय विद्यालय नए शिक्षा सत्र में बंद हो जाएंगे। शासन के निर्देश के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने यह कदम उठाया है। इन विद्यालयों के छात्रों को पास के परिषदीय विद्यालय में समायोजित किया जाएगा।
शासन ने 30 से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया है।
शासनादेश के तहत प्राथमिक विद्यालयों में वर्तमान में 30 छात्रों पर एक शिक्षक और उच्च प्राथमिक में 35 छात्रों पर एक शिक्षक की तैनाती की व्यवस्था है। खंड शिक्षाधिकारियों की 30 सितंबर 2020 को दी गई रिपोर्ट के अनुसार जिले में 103 विद्यालय ऐसे हैं जहां छात्र संख्या 30 से कम है। ऐसे विद्यालयों के छात्रों को पास के ही विद्यालय में समायोजित करने के आदेश शासन ने दिए हैं।
शिक्षाधिकारियों ने बताया कि इस नई व्यवस्था से शिक्षकों की कमी को दूर किया जा सकेगा और छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान की जा सकेगी। शासनादेश के तहत बीएसए ने अधीनस्थों को इन विद्यालयों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। खंड शिक्षाधिकारियों से 31 जनवरी 2021 तक की छात्र संख्या की अपडेट भी मांगी गई है।
विज्ञापन
घर-घर जाकर नामांकन के लिए कर रहे निवेदन
30 से कम छात्र संख्या वाले विद्यालय बंद होने का शासनादेश आते ही शिक्षकों में हलचल तेज हो गई है। जिन स्कूलों में छात्रों की संख्या 20 से 30 के बीच है उन स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाएं घर-घर जाकर लोगों से अपने बच्चों का पंजीकरण विद्यालय में कराने की अपील कर रहे हैं।
शासन ने 30 से कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों को नवीन सत्र से बंद करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत जिले में कार्रवाई जारी है। सूची तैयार की जा रही है। शीघ्र शासन और विभाग को रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
विजय प्रताप सिंह, बीएसए
फैक्ट फाइल
1909 परिषदीय विद्यालय जिले में हैं संचालित
5990 शिक्षकों की परिषदीय विद्यालयों में है तैनाती
1951 शिक्षामित्र हैं परिषदीय विद्यालयों में तैनात
1.29 लाख छात्र-छात्राएं हैं परिषदीय विद्यालयों में पंजीकृत