{"_id":"59fc120c4f1c1bd7538bae17","slug":"school-bus-from-himachal-pradesh-accident-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल से आई स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी, 15 गंभीर घायल, सहायक चालक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल से आई स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी, 15 गंभीर घायल, सहायक चालक की मौत
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 03 Nov 2017 02:09 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के कोटली से स्कूल के बच्चों को टूर पर लेकर आगरा आ रही बस एनएच टू पर पलट गई। हादसे में बस के सहायक चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। एक बच्चे का हाथ भी कट गया है। गंभीर रूप से घायल करीब 15 बच्चों का इलाज जारी है। कई अध्यापकों को भी चोट आई हैं। घायलों का आगरा के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
बताया गया है कि कोटली, जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश के आलोक भारती स्कूल की बसें बच्चों को टूर के लिए आगरा लेकर आ रही थीं। इन बसों ने यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते आगरा में प्रवेश किया। यहां एक्सप्रेसवे से एनएच 2 पर आने के बाद झरना नाले के पास एक बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
हादसे में आलोक भारती स्कूल के 15 बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मौके पर चीख पुकार मच गई। घायलों का आगरा के एसएन मेडिकल कालेज, भगवान टाकीज स्थित जय हास्पिटल, शांति मांगलिक अस्पताल और अन्य अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
इनमें से एक बच्चे अभिषेक का हाथ कट गया। हादसे का शिकार हुई बस के सहायक चालक ड्राइवर हरीश शर्मा (40) पुत्र हंसराज शर्मा निवासी समखेतर, तहसील सदर, जिला मंडी हिमाचल प्रदेश की उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया गया है कि सभी बच्चे आगरा और मथुरा घूमने आए थे।