{"_id":"59157d9b4f1c1b647f850cde","slug":"school-bus-fallen-in-mathura-20-student-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में स्कूल बस पलटी, 20 बच्चे घायल, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में स्कूल बस पलटी, 20 बच्चे घायल, दो की हालत गंभीर
ब्यूरो/ अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 12 May 2017 02:52 PM IST
विज्ञापन
स्कूल बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में दोपहर को स्कूल से बच्चों को घर छोड़ने जा रही एक स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई। बस पलटने से उसमें सवार करीब 20 बच्चे घायल हो गए। जिनमें से दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसा शुक्रवार को दोपहर में करीब एक बजे हुआ। मथुरा में नामचीन स्कूल सेंट डोमिनक्स स्कूल के बच्चे बस में सवार होकर जा रहे थे। बताया गया है कि बस किसी दूसरे स्कूल की थी लेकिन वह सेंट डॉमिनिक्स के बच्चों को लेकर जा रही थी।
रास्ते में महोली रोड से गुजरने के दौरान हादसा हो गया। ड्राइवर के अनुसार चलती बस का एक्सल टूट जाने से वह बस पर से नियंत्रण खो बैठा और रफ्तार में होने के कारण कुछ दूर जाकर बस पलट गई।
विज्ञापन
हादसे के दौरान बस में सवार करीब 20 बच्चे घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर परिवारीजन भी पहुंच गए। आसपास के लोगों ने बताया कि बस की हालत खस्ता थी। बच्चों की जान की परवाह किए बगैर इसमें जबरन बच्चे ढोए जा रहे थे।