{"_id":"625d4a3acbb3127122771f66","slug":"school-bus-accident-in-agra-children-screamed","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: डंपर ने स्कूल बस में मारी जोरदार टक्कर, बच्चों में मच गई चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: डंपर ने स्कूल बस में मारी जोरदार टक्कर, बच्चों में मच गई चीख पुकार
Mon, 18 Apr 2022 04:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 18 Apr 2022 04:53 PM IST
सार
रोहता नहर चौराहे पर बच्चों को स्कूल ले जा रही बस में डंपर ने टक्कर मार दी। गनीमत ये रही कि टक्कर लगने के बाद बस पलटी नहीं। घटना की जानकारी पर थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
मौके पर जुटी लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर मार्ग पर रोहता नहर के पास सोमवार सुबह स्कूल बस में डंपर ने टक्कर मार दी। बस में सवार छात्र-छात्राओं में चीखपुकार मच गई। आक्रोशित लोगों ने डंपर चालक को पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।
बलूनी स्कूल की बस 25 छात्र-छात्राओं को लेकर सोमवार सुबह आठ बजे गांव जखोदा की ओर से जा रही थी। बस अजय चला रहा था। रोहता नहर तिराहे पर बालू से भरे डंपर ने बस में साइड से टक्कर मार दी। छात्र-छात्राओं में चीखपुकार मच गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन रुक गए। बस क्षतिग्रस्त हो गई।
पता चलते ही बड़ी संख्या में लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस स्कूली बस और डंपर को थाने ले आई। कुछ विद्यार्थियों के परिजन आ गए। वह उन्हें ले गए, जबकि कुछ को पुलिस ने अपने वाहन से घर भेजा।
विज्ञापन
लोगों ने आरोप लगाया कि रोहता क्षेत्र में अवैध तरीके से भारी वाहन बालू लेकर आते हैं। इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों से शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है। थाना पुलिस भी इन वाहनों को नहीं रोक पा रही है।