फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   School built on cremation ground

Agra News: शमशान की ज़मीन पर बना दिया स्कूल

Sat, 05 Oct 2024 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 05 Oct 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
School built on cremation ground
पटियाली । तहसील क्षेत्र में एक दबंग व्यक्ति ने गांव की शमशान मरघट की भूमि पर कब्जा कर स्कूल बना दिया गया। एसडीएम ने इस मामले में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखकर मान्यता के संबंध में जानकारी मांगी है। ग्राम पंचायत नई मुशियर के मजरा ग्राम वुधुपुर गढिया स्थित शमशान मरघट की ज़मीन गाटा संख्या 204 की लगभग 6 बीघा ज़मीन पर गांव के ही दबंग गंगा स्वरूप ने कब्ज़ा कर चहारदीवारी खड़ी कर के टिनशेड डाल दिया और उस चार दीवारी पर संजय गांधी स्मृति जूनियर हाई स्कूल के नाम से बोर्ड लगाकर कक्षाओं का संचालन शुरू करा दिया। ग्रामीणों ने जब इस बात की शिकायत की तो जांच में श्मशान की जगह में स्कूल बनने की बात सही निकली। स्कूल में कुछ बच्चे भी पढ़ते मिले। इसके बाद विद्यालय की मान्यता की स्थिति का पता लगाने के लिए एसडीएम ने पत्र लिखकर जानकारी मांगी है। उपजिलाधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि सरकारी अभिलेखों में ग्राम वुधुपुर की गाटा संख्या 204 में शमशान मरघट दर्ज है गांव के ही व्यक्ति गंगा स्वरूप ने स्कूल बना लिया है। मान्यता के संबंध में जानकारी मांगी है। यदि मान्यता के बाद स्कूल खोलने की बात सामने आती है तो पहले मान्यता रद्द की कार्रवाई होगी। इसके बाद भूमि पर हुए निर्माण को ध्वस्त कराकर कब्जा मुक्त कराया जाएगा। कब्जा धारक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed