फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   scholarship, school

छात्रवृत्ति को मास्टर डाटा अपडेट तो दूर पासवर्ड ही नहीं कराया री सेट

Thu, 18 Jul 2019 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
scholarship, school
कासगंज। छात्रवृत्ति का हक विद्यार्थियों को दिलाने के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य लापरवाह बने हुए हैं। अभी तक मास्टर डाटा अपडेट नहीं किया गया है। कुछ विद्यालय तो ऐसे हैं जिन्होंने पासवर्ड तक री सेट नहीं कराए हैं। ऐसे विद्यालयों के द्वारा शुक्रवार तक पासवर्ड री सेट कराकर मास्टर डाटा अपडेट नहीं कराया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

छात्रवृत्ति के आवेदन उन्हीं छात्र-छात्राओं के स्वीकार किए जाएंगे, जिन विद्यालयों का मास्टर डाटा पोर्टल पर अपडेट होगा। मास्टर डाटा अपडेट न होने पर छात्रवृत्ति का आवेदन स्वीकार नहीं होगा। यह मास्टर डाटा विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के द्वारा पोर्टल पर अपडेट कराया जा रहा है। इसके लिए पासवर्ड री सेट कर नया पासवर्ड दिया जा रहा है। 10 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने अभी तक अपने पासवर्ड ही री सेट नहीं कराए हैं। पोर्टल 20 जुलाई को बंद हो सकता है। ऐसे में मास्टर डाटा अपडेट नहीं हुआ तो इन विद्यालयों के छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति पाने से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार तक यदि पासवर्ड री सेट कराकर मास्टर डाटा अपडेट नहीं किया तो विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मास्टर डाटा अपडेट के बाद छात्र छात्राओं के आवेदन छात्रवृत्ति के लिए नहीं कराने वाले प्रधानाचार्यों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। आरएस सिंह राजपूत, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed