{"_id":"5e25e1a58ebc3e4af95d8d5a","slug":"scholarship-collage-student-mainpuri-news-agr4257279146","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब खुद ही अभिलेख लेकर पहुंचे छात्र तो अधिकारियों ने लौटा दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब खुद ही अभिलेख लेकर पहुंचे छात्र तो अधिकारियों ने लौटा दिया
विज्ञापन
20एमएनपी-05-विकास भवन में छात्रवृत्ति डाटा जमा करने के लिए लगी छात्रों की भीड़
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। छात्रवृत्ति फॉर्म में संशोधन की आखिरी तारीख को भी जब कॉलेजों ने संशोधित डाटा नहीं दिया तो छात्र खुद ही विकास भवन अभिलेख लेकर पहुंच गए लेकिन अधिकारियों ने सीधे अभिलेख लेने से इंकार करने के बाद उन्हें लौटा दिया।
20 जनवरी को छात्रवृत्ति के आवेदन अग्रसारण की आखिरी तिथि थी। इसके बाद जब कॉलेजों ने संशोधित डाटा नहीं भेजा तो छात्रों का सब्र जवाब दे गया।। सैकड़ों छात्र सोमवार को खुद ही अपने अभिलेख लेकर समाज कल्याण अधिकारी और पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय पहुंचे। लेकिन विभाग ने सीधे अभिलेख लेने से साफ मना कर दिया है। क्योंकि नियमानुसार जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से ही अभिलेख जमा करने का प्रावधान है। ऐसे में पूरे दिन छात्र अभिलेख जमा करने का प्रयास करते रहे, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने अभिलेख लेने से मना कर दिया। दिन भर विकास भवन में कार्यालय के बाहर छात्रों का जमावड़ा लगा रहा है। बाद में मायूस छात्र लौट गए।
विभाग ने लगातार छात्रवृत्ति आवेदनों की जांच कर उनका अग्रसारण किया है। जिनमें कमियां थीं, उनके कॉलेजों को लिखा गया था। जिन कॉलेजों ने डाटा दे दिया है, उनका संशोधन कर अग्रसारित कर दिया गया है।
विज्ञापन
डॉ. इंद्रा सिंह, समाज कल्याण अधिकारी।