फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Scheduled caste youth and his family members were beaten and injured

Agra News: अनुसूचित जाति के युवक और परिजन को पीटकर किया घायल

Mon, 22 Apr 2024 05:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 22 Apr 2024 05:01 PM IST
विज्ञापन
Scheduled caste youth and his family members were beaten and injured
अनुसूचित जाति के युवक और परिजन को पीटकर किया घायल
विज्ञापन

- गांव सिकंदरपुर में हुई घटना, चार के विरुद्ध दर्ज कराई गई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

करहल। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में भूसा ले जाने के विवाद को लेकर नामजद लोगों ने एक अनुसूचित जाति के युवक को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। उसे जातिसूचक गालियां देकर अपमानित किया गया। बचाने आई पुत्री और पुत्र को भी पीटा गया। मामले में शिकायत के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।

गांव सिकंदरपुर निवासी अनुसूचित जाति के इंद्रेश कुमार ने बताया कि उसने गांव निवासी रामपाल का खेत बटाई पर लिया था। गेहूं की फसल काटने के बाद भूसा खेत में ही बबलू व्यापारी को बेच दिया था। उसे पांच हजार रुपये दिए गए और भूसा बाद में ले जाने की बात कही गई थी। 12 अप्रैल की शाम मोहित चौहान, करू, पतन्नू और वीरेंद्र सिंह खेत पर आए और जातिसूचक गालियां देने लगे। कहने लगे कि व्यापारी हमारा मिलने वाला है। उसे भूसा नहीं ले जाने देगा। जब गाली गलौज करने के लिए मना किया तो गालियां देते हुए आरोपियों ने उसे लाठी डंडे से पीटना शुरू कर दिया। से पिटता देख बेटी काजल और पुत्र रवि बचाने के लिए आए तो उन्हें भी पीटा गया। ग्रामीणों ने मौके पर आकर उसे व बच्चों को बचाया। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर गए हैं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर रविवार देर शाम मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed