यूपी: अनुसूचित जाति की किशोरी से दुष्कर्म, आरोपियों ने वीडियो किया वायरल, मुकदमा दर्ज
- नारखी क्षेत्र के एक गांव में दो दिसंबर की हुई घटना, वीडियो वायरल होने पर दो युवकों के खिलाफ दुष्कर्म और एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में अनुसूचित जाति की किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। थाना नारखी क्षेत्र में घास लेने गई किशोरी के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता के परिजनों ने मंगलवार को पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने गांव के दो युवकों के खिलाफ दुष्कर्म, एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
थाना नारखी क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी (16) दो दिसंबर को खेत में घास लेने गई थी। वहां गांव का भूरी सिंह उसे मिला और किशोरी को खाली मकान में ले गया। आरोप है कि यहां भूरी सिंह ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। उसके साथी अनिल ने इसका वीडियो बना लिया। आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी को ब्लैकमेल कर रहा था।
मंगलवार को वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता के परिजनों को जानकारी हुई। पीड़ित किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी भूरी सिंह और अनिल के खिलाफ दुष्कर्म के साथ एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी नारखी कृष्ण कुमार तिवारी ने बताया कि दोनों आरोपी फरार हैं। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार किया जाएगा।
तो क्या और भी हुईं ऐसी घटनाएं ?
जिस गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। किशोरी के परिजनों का कहना कि चार युवकों ने गांव की अन्य लड़कियों के वीडियो बनाए हैं। वे उन्हें ब्लैकमेल करते हैं। इसी तरह का कृत्य उसकी बेटी के साथ किया गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हैं। इसलिए अब तक कोई पीड़िता लड़कियों कार्रवाई करने से बचती हैं।
पुलिस अधीक्षक शहर (एसपी सिटी) मुकेशचंद्र मिश्र ने कहा कि युवकों ने गांव की और भी लड़कियों के वीडियो बनाए हैं। ऐसी जानकारी संज्ञान में नहीं आई है। यदि ऐसा है तो इसकी जांच कराई जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।