{"_id":"65634414e068ec93c50b6874","slug":"scheduled-caste-farmer-couple-beaten-and-injured-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-8066-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अनुसूचित जाति के किसान दंपती को पीटकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अनुसूचित जाति के किसान दंपती को पीटकर किया घायल
Sun, 26 Nov 2023 06:44 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 26 Nov 2023 06:44 PM IST
विज्ञापन
अनुसूचित जाति के किसान दंपती को पीटकर किया घायल
- गांव सुजानपुर में हुई घटना, नामजद लाेगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव सुजानपुर में आरोपियों ने अनुसूचित जाति के किसान को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर बचाने के लिए आई पत्नी को भी पीटा गया। उक्त घटना के चार दिन बीतने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव सुजानपुर का रहने वाला अनुसूचित जाति का श्रीचंद्र 20 नवंबर को घर के बाहर मौजूद था। तभी गांव निवासी लालजीत उर्फ गुड्डू और विजलेश वहां आए और बेवजह उसे गालियां देना शुरू कर दिया। श्रीचंद्र ने जब गालियां दे रहे सगे भाइयों से वजह पूछते हुए गाली देने से मना किया तो आरोपी आक्रोशित हो गए। किसान को लाठी डंडे से पीटना शुरू कर दिया। श्रीचंद्र की चीख पुकार सुनकर पत्नी मीना बचाने के लिए आई तो आरोपियों ने उसे भी नहीं बख्शा। किसान दंपती को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। हंगामा होता देख वहां पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। इस बीच आरोपी दंपती को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
घटना को लेकर पीड़ित की ओर से तहरीर दी गई। लेकिन शिकायत दर्ज नहीं की गई। शनिवार को उक्त शिकायत पर पुलिस ने नामजद भाइयों के खिलाफ मारपीट, धमकी, एससीएसटी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।