{"_id":"67728f0884e3e47159045653","slug":"scheduled-caste-couple-beaten-with-sticks-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-129493-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अनुसूचित जाति के दंपती को लाठी डंडों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अनुसूचित जाति के दंपती को लाठी डंडों से पीटा
Mon, 30 Dec 2024 05:46 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 30 Dec 2024 05:46 PM IST
विज्ञापन
- गैर समुदाय के हैं आरोपी, दो के विरुद्ध दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। मोहल्ला गाडीवान के रहने वाले अनुसूचित जाति के दंपती को आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों का अस्पताल में उपचार कराया गया। तहरीर मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गाडीवान निवासी राहुल दिवाकर 28 दिसंबर की शाम को घर के पास खड़े हुए थे। तभी मोहल्ला निवासी ताहिर और बिलाल वहां आए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर उक्त आरोपियों ने राहुल को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर जब पत्नी सपना बचाने के लिए आई तो आरोपी उन पर भी हमलावर हो गए। दंपती को लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
आरोपियों ने उन्हें जातिसूचक गालियां देते हुए अपमानित किया। मोहल्ले के लोग एकत्र हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। घायल दंपती का मेडिकल कराया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।