{"_id":"67f15adbd2f65ec9c00ac9ab","slug":"schedule-of-even-semester-examinations-of-graduation-and-post-graduation-has-been-released-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra University: स्नातक और परास्नातक की सम सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी...21 अप्रैल से होंगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra University: स्नातक और परास्नातक की सम सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी...21 अप्रैल से होंगी शुरू
Sun, 06 Apr 2025 05:56 AM IST
अरुन पाराशर
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 06 Apr 2025 05:56 AM IST
सार
डाॅ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। करीब एक महीने तक परीक्षाएं चलेंगी। ओएमआर पद्धति पर विद्यार्थियों को परीक्षाएं देनी होंगी। परीक्षाएं तीन पालियों में होंगी।
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की स्नातक और परास्नातक की सम सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम शनिवार को जारी कर दिया गया। 21 अप्रैल से शुरू होकर विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 20 मई तक चलेंगी। तीनों पालियों में परीक्षाएं होंगी और दो घंटे का समय छात्रों को दिया जएगा। ओएमआर पद्धति पर परीक्षार्थियों से बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओम प्रकाश ने शनिवार शाम को विश्वविद्यालय का परीक्षा कार्यक्रम जारी किया। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत संचालित बीए, बीएससी, बीकाॅम द्वितीय, चतुर्थ और षष्ठम सेमेस्टर की सभी परीक्षाएं ओएमआर पर होंगी। दो घंटे की परीक्षा में छात्रों को 60 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। परास्नातक स्तर की एमए, एमएससी और एमकाॅम द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं लिखित होगी। 21 अप्रैल से सुबह सात से नौ बजे, दूसरी पाली में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और तीसरी पाली में दोपहर एक से तीन बजे परीक्षा होगी। अंक सुधार के लिए छात्र एक प्रश्न पत्र में ही शामिल हो सकेंगे।
90 हजार छात्रों के भरे नहीं गए फाॅर्म
शनिवार को डॉ. आंबेडकर विश्वविद्यालय ने परीक्षा कार्यक्रम जारी किया, लेकिन 90 हजार छात्रों के परीक्षा फॉर्म अब तक भरे ही नहीं गए। इस पर परीक्षा नियंत्रक ने परीक्षा फॉर्म भरने के लिए 10 अप्रैल तक का समय दिया है। तीसरी बार परीक्षा फाॅर्म भरने की तारीख बढ़ाई गई है। आगरा के साथ ही मथुरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद जिलों में परीक्षा कराने के लिए नोडल केंद्र और परीक्षा केंद्रों नहीं बनाए गए हैं। परीक्षा नियंत्रक डा. ओमप्रकाश ने बताया कि 21 अप्रैल से शुरू होने वाली परीक्षाओं से पहले परीक्षा फार्म भरने के लिए अंतिम मौका दिया गया है। 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फार्म भरे जा सकेंगे। नोडल केंद्र और केंद्रों की सूची भी जल्द जारी की जाएगी। जून तक परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
बीएड, बीएससी कृषि, एलएलबी के फार्म 28 अप्रैल तक
डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के बीएससी कृषि, एलएलबी, बीएएलएलबी, बीएड के परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 28 अप्रैल तय की गई है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि आवासीय संस्थानों और कालेजों में संचालित बीसीए, बीबीए, एमबीए, बीएससी होम साइंस सहित अन्य पाठ्यक्रम के छात्रों के परीक्षा फार्म समर्थ पोर्टल के माध्यम से 28 अप्रैल तक भरे जाएंगे। इसके साथ ही बीएससी कृषि और एमएससी कृषि सम सेमेस्टर, एलएलबी, प्रथम, द्वितीय, तृतीय और बीए एलएलबी प्रथम, द्वितीय, तृतीय , पंचम मुख्य और पुनर्परीक्षा, बीएड प्रथम और द्वितीय वर्ष मुख्य और पुनर्परीक्षा के परीक्षा फार्म भरने के लिए बैच बनाकर शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल है। परीक्षा फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 28 अप्रैल है।