फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   schedule caste commission chairman car accident in agra

एससी आयोग अध्यक्ष की कार से टकराई रोडवेज बस, लगी अधिकारियों की क्लास

Tue, 14 Nov 2017 08:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Tue, 14 Nov 2017 08:27 AM IST
विज्ञापन
schedule caste commission chairman car accident in agra
रामशंकर कठे‌र‌िया - फोटो : अमर उजाला
एससी आयोग के अध्यक्ष आगरा के सांसद डा. रामशंकर कठेरिया की कार में सोमवार को रोडवेज बस की साइड लग गई। इस पर सांसद कठेरिया ने एसपी ट्रैफिक एसपी सिंह, सीओ ट्रैफिक राजकुमार गौतम, रोडवेज के रीजनल मैनेजर पार्थसारथी मिश्रा और दो थानों की पुलिस को मौके पर ही बुलाकर उनकी क्लास लगा दी। अधिकारी भी चुपचाप सुनते ही रहे।
विज्ञापन


बताया गया है कि सोमवार को सुबह करीब 10 बजे डा. रामशंकर कठेरिया एत्मादपुर जा रहे थे। एनएच-2 पर भगवान टाकीज फ्लाईओवर के पास अबुल उलाह की दरगाह के सामने तेजी से रोडवेज की बस गुजरी। कठेरिया की कार में बस की साइड लगी। कार के गेट को नुकसान पहुंचा। 
विज्ञापन


इस पर कठेरिया ने गाड़ी रुकवाई। वहीं से फोन किए। 10 मिनट के भीतर ही एसपी ट्रैफिक और रोडवेज के आरएम पहुंच गए। पुलिस भी आ गई। कठेरिया चाहते थे कि उस बस को तुरंत पकड़ा जाए जिससे टक्कर लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

schedule caste commission chairman car accident in agra
कार - फोटो : अमर उजाला
रामशंकर कठेरिया का कहना है कि वह एत्मादपुर की ओर जा रहे थे। भगवान टाकीज फ्लाई ओवर के पास बसें सड़क पर खड़ी करके सवारी भरी जा रहीं थी। इसी दौरान रोडवेज की बस की उनकी गाड़ी टक्कर लगी। इससे गाड़ी के दरवाजे को नुकसान हुआ है। घटना के बाद रोडवेज और पुलिस के अधिकारी पहुंच गए थे। उन्होंने रोडवेज बस का नंबर अधिकारियों के दे दिया है।

परिवहन निगम के आगरा परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक पार्थसारथी मिश्रा का कहना है कि  सांसद कठेरिया ने उन्हें घटनास्थल पर बुलाया था। जब वह पहुंचे तब तक रोडवेज बस जा चुकी थी। सांसद प्रतिनिधि ने बस संख्या 7216 से टक्कर होना बताया, जोकि फाउंड्री नगर डिपो की थी। बस के चालक ने दुर्घटना होने से इनकार किया है। तय सीमा से ज्यादा गति से गाड़ी चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई होगी।

डग्गामारी पर सबकी चुप्पी

schedule caste commission chairman car accident in agra
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उधर, एसपी ट्रैफिक एसपी सिंह का कहना है कि सांसद ने घटना की जानकारी दी थी। इस पर वह और सीओ ट्रैफिक राजकुमार गौतम मौके पर पहुंचे थे। न्यू आगरा और हरीपर्वत थाना की पुलिस भी आ गई थी। सांसद ने जो बस बताई थी, वह रोक ली गई थी। उसमें सवारियां होने के चलते उसे जाने दिया गया।

भगवान टाकीज पर डग्गामार बसें खड़ी रहती हैं। यहीं से सवारी भरी जाती हैं। इसके चलते यहां जाम की स्थिति रहती है। ऐसे में कोई वाहन तेजी से गुजरे तो हादसे का खतरा रहता है। आम लोगों के साथ रोज दुर्घटनाएं होती हैं। तब पुलिस और रोडवेज को कोई चिंता नहीं होती। डग्गामारी को बंद कराने केलिए कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। जनप्रतिनिधि भी इस पर खामोश रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed