फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sawan Somwar 2022 No entry of heavy vehicles in Agra from Sunday evening

Sawan 2022: रविवार शाम से आगरा में भारी वाहनों की नो एंट्री, सोमवार को बल्केश्वर में लगेगा आस्था का मेला

Sat, 23 Jul 2022 08:49 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 Jul 2022 08:49 PM IST
सार

आगरा में दूसरे सोमवार पर बल्केश्वर महादेव मंदिर पर मेला लगेगा। इस  दौरान हजारों श्रद्धालु शहर के शिव मंदिरों की परिक्रमा लगाएंगे। इसको देखते हुए यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया।

विज्ञापन
Sawan Somwar 2022 No entry of heavy vehicles in Agra from Sunday evening
परिवर्तित रहेगा यातायात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सावन माह के दूसरे सोमवार पर बल्केश्वर महादेव मंदिर पर आस्था का मेला लगेगा। इस दौरान शिव मंदिरों की परिक्रमा भी लगाई जाएगी। इसको देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया है। रविवार शाम चार बजे से सोमवार को परिक्रमा समाप्त होने तक डायवर्जन लागू रहेगा। शहर की सीमा में भारी वाहनों को एंट्री नहीं होगी।
विज्ञापन


श्रद्धालु राज राजेश्वर महादेव मंदिर, राजपुर चुंगी, माल रोड, एसएसपी आवास के सामने बालूगंज, एसबीआई तिराहा, रावली मंदिर, पुलिस लाइन, तहसील चौराहा, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर, रामनगर की पुलिया, बोदला, कारगिल तिराहा, सिकंदरा, कैलाश महादेव मंदिर, खंदारी, बल्केश्वर महादेव मंदिर, वाटर वर्क्स, जीवनी मंडी, मन: कामेश्वर मंदिर, हाथी घाट, विक्टोरिया पार्क तिराहा, पुरानी मंडी, मुगल पुलिया, गोबर चौकी होते हुए राज राजेश्वर मंदिर पहुंचेंगे। परिक्रमा मार्ग पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान वाहनों को डायवर्जन करके निकाला जाएगा।
विज्ञापन

गैर जनपदों का डायवर्जन

- दिल्ली से आने वाले भारी वाहन थाना रिफाइनरी के टाउनशिप चौराहा से गोकुल बैराज होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे और अन्य वैकल्पिक मार्ग से निकलेंगे।
- हाथरस से आने वाले भारी वाहन सिकंदराराऊ और मथुरा की ओर से निकलेंगे।
- फिरोजाबाद से मथुरा की तरफ जाने वाले सभी भारी वाहन कुबेरपुर कट से यमुना एक्सप्रेसवे होकर निकलेंगे।
- मथुरा से फिरोजाबाद जाने वाले भारी वाहन रैपुरा जाट से दक्षिणी बाईपास, रोहता नहर चौराहे, दिगनेर मार्ग, इनर रिंग रोड से जाएंगे।
- फिरोजाबाद से ग्वालियर, जयपुर जाने वाले भारी वाहन कुबेरपुर कट, इनर रिंग रोड, दिगनेर पुलिया, रोहता नहर होकर जाएंगे।
- हाथरस से फिरोजाबाद की ओर जाने वाले वाहन खंदौली, मुड़ी चौराहा, एत्मादपुर से एनएच 19 होकर जाएंगे।
- जलेसर (एटा) से आने वाले वाहन मुड़ी चौराहे से एत्मादपुर, खंदौली होकर जाएंगे।   
- ग्वालियर से हाथरस की तरफ जाने वाले भारी वाहन रोहता नहर चौराहे, दिगनेर पुलिया, इनर रिंग रोड होकर यमुना एक्सप्रेसवे होकर जाएंगे।
- ग्वालियर से फिरोजाबाद जाने वाले रोहता नहर चौराहे से दिगनेर पुलिया, इनर रिंग रोड, एत्मादपुर होकर जाएंगे।
- ग्वालियर से जलेसर की तरफ जाने वाले भारी वाहन रोहता नहर चौराहे, दिगनेर पुलिया, इनर रिंग रोड से एत्मादपुर, मुड़ी चौराहा होकर जाएंगे।
- जयपुर से हाथरस की तरफ जाने वाले भारी वाहन महुअर कट, दक्षिणी बाईपास, ग्राम बाद, रोहता नहर चौराहे, दिगनेर पुलिया, इनर रिंग रोड से यमुना एक्सप्रेसवे होकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जयपुर से फिरोजाबाद जाने वाले महुअर कट, दक्षिणी बाईपास, ग्राम बाद, रोहता नहर चौराहे, दिगनेर पुलिया, इनर रिंग रोड, एत्मादपुर होकर जाएंगे।
- जयपुर से जलेसर (एटा) की तरफ जाने वाले महुअर कट, दक्षिणी बाईपास, ग्राम बाद, रोहता नहर चौराहे, दिगनेर पुलिया, इनर रिंग रोड, एत्मादपुर से मुड़ी चौराहा होकर जाएंगे।
- जयपुर से ग्वालियर, मथुरा जाने वाले महुअर कट से दक्षिणी बाईपास होकर जाएंगे।
- फतेहाबाद रोड से ग्वालियर, जयपुर, मथुरा जाने वाले तोरा चौकी, एकता चौकी, दिगनेर पुलिया, रोहता नहर चौराहा, दक्षिणी बाईपास होकर जाएंगे।
- शमशाबाद से ग्वालियर जाने वाले भारी वाहन इरादत नगर, सैंया होकर जाएंगे।
- शमसाबाद से जयपुर, मथुरा जाने वाले इरादत नगर, सैंया से दक्षिणी बाईपास होकर जाएंगे।
- रोहता नहर, पथौली नहर चौराहा, एनएच19, रुनकता से लेकर कुबेरपुर कट, एत्माद्दौला, खंदौली, रामबाग, तोरा चौकी, एकता चौकी, मलपुरा, अन्य प्रवेश मार्गों से कोई भी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा।
 

आंतरिक डायवर्जन

- वाटर वर्क्स और कमला नगर से बल्केश्वर मार्ग कोई वाहन नहीं चलेगा।
- वाटर वर्क्स, पालीवाल पार्क से जीवनी मंडी मार्ग पर वाहन नहीं चलेंगे। 
- अंबेडकर पुल से बेलनगंज की तरफ कोई वाहन नहीं चलेंगे। 
- दरेसी नं दो से मन:कामेश्वर मंदिर की तरफ वाहन नहीं जाएंगे।
- विक्टोरिया पार्क तिराहा से पुरानी मंडी की तरफ चार पहिया वाहन नहीं जाएंगे।
- पुरानी मंडी से ताजव्यू तिराहा तक सभी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
- शमसाबाद रोड, 100 फुटा मोड़ तिराहा से राजपुर चुंगी, फूल सैय्यद चौराहा तक किसी प्रकार के वाहन नहीं जाएंगे।
- फूल सैय्यद चौराहे से पीडब्ल्यूडी चौराहे की तरफ जाने वाले वाहनों को होटल क्लार्क शिराज मार्ग से रोक रोक निकाला जाएगा।
- सुभाष चंद बोस मूर्ति चौराहे से बालूगंज पुलिस चौकी के मध्य तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेगे।
- बालूगंज चौकी चौराहे से वाहनों को रोक रोक कर निकाला जाएगा।
- छीपीटोला चौराहा से स्टेट बैंक तिराहे की ओर वाहन नहीं जाने दिए जाएंगे।
- स्टेट बैंक तिराहे से रावली, कलेक्ट्रेट तिराहे की ओर वाहन नहीं जाने दिए जाएंगे।
- कलक्ट्रेट तिराहा से तहसील चौराहे, पंचकुइयां चौराहे से तहसील चौराहे, तहसील चौराहे से भोगीपुरा चौराहे के मध्य सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
- शाहगंज डबल फाटक से रुई की मंडी चौराहा की तरफ कोई वाहन नहीं आने दिया जाएगा।
- स्पीड कलर लैब (कोठी मीना बाजार) से रुई की मंडी की तरफ किसी वाहन को आने नहीं दिया जाएगा।
- सीओडी तिराहा से भोगीपुरा चौराहा की तरफ किसी भी प्रकार के वाहनों को आने नहीं दिया जाएगा।
- भोगीपुरा चौराहे से पृथ्वीनाथ फाटक, शंकर गढ़ की पुलिया, भेगीपुरा की तरफ कोई वाहन नहीं आने दिया जाएगा। वाहन वायु विहार, अमरपुरा एंव अन्य वैकल्पिक मार्गों से जाएंगे।
- राम नगर की पुलिया से शंकरगढ़ की पुलिया, भोगीपुरा की तरफ कोई वाहन नहीं आने दिया जाएगा।
- राम नगर की पुलिया से मारुति स्टेट चौराहे तक किसी भी प्रकार के वाहन को आने नहीं दिया जाएगा।
- बोदला चौराहे से सिकंदरा, कारगिल चौराहे से सिकंदरा तिराहा की ओर किसी वाहन को जाने नहीं दिया जाएगा।
- कैलाश मोड़ से कैलाश मंदिर तक सभी प्र्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
- परिक्रमा मार्ग पर सभी प्रकार के भारी एंव हल्के वाहनों का प्रवेश प्रमिबंधित रहेंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed