फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sawan Second Monday Dirt and mud condition of the 43km long Parikrama route

सावन का दूसरा सोमवार: गंदगी और कीचड़...43km लंबे परिक्रमा मार्ग का हाल, जहां से गुजरेंगे शिवभक्त

Sat, 19 Jul 2025 10:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 19 Jul 2025 10:27 AM IST
सार

महादेव के भक्तों की डगर आसान नहीं है। सावन के दूसरे सोमवार को  43 किमी की परिक्रमा लगाई जाएगी, लेकिन इस मार्ग का हाल चौंकाने वाला है। 
 

विज्ञापन
Sawan Second Monday Dirt and mud condition of the 43km long Parikrama route
परिक्रमा मार्ग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 सावन का दूसरा सोमवार पर शिवभक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है। लाखों श्रद्धालु 43 किलाेमीटर लंबी परिक्रमा पूरी कर महाकालेश्वर मंदिर में हाजिरी लगाते हैं। लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही महादेव के भक्तों की आस्था को ठेस पहुंचा रही है। शिवभक्त अंधेरे और कीचड़ भरे रास्तों से आस्था की डगर पूरी करेंगे। श्रद्धालुओं का आरोप है कि कई बार शिकायत के बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया गया है।
विज्ञापन


वनखंडी महादेव मंदिर के आसपास का लगभग 10 किलोमीटर लंबा रास्ता अभी भी कच्चा है। इसके साथ ही, इस जंगल से होकर गुजरने वाले रास्ते पर रात के समय रोशनी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इससे शिव भक्तों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। साथ ही कई जगह पक्का मार्ग भी जर्जर हालत में है जिसे बनवाने की मांग की गई है।
विज्ञापन


वनखंडी महादेव मंदिर के महंत बाबा बिजेंद्र और बाबा सोमवीर ने बताया कि उन्होंने सावन के महीने में लगने वाली इस विशाल परिक्रमा के मार्ग पर रात के समय लाइट लगवाने के लिए कई बार जिले के अधिकारियों को पत्र लिखा है, लेकिन अभी तक इस पर कोई सुनवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि मेले से पहले रास्ते को बुलडोजर से साफ तो करा दिया, लेकिन बारिश के कारण कच्चे रास्ते पर अभी भी जलभराव और गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इससे विशेषकर रात के समय परिक्रमा करने में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed