{"_id":"669df7b5f2459e8720093eb6","slug":"sawan-2024-amazing-shivling-of-rajeshwar-mahadev-of-agra-changes-color-thrice-watch-video-2024-07-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sawan 2024: आगरा के इस शिवालय में अद्भुत शिवलिंग, दिन में तीन बार बदलती है रंग...देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawan 2024: आगरा के इस शिवालय में अद्भुत शिवलिंग, दिन में तीन बार बदलती है रंग...देखें वीडियो
Mon, 22 Jul 2024 11:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 22 Jul 2024 11:40 AM IST
सार
सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। आज इस पवित्र माह का पहला सोमवार है। इस सोमवार को आगरा के राजेश्वर महादेव मंदिर पर मेले लगता है। इस शिवालय की खास बात ये है कि यहां पर जो शिवलिंग स्थापित है, वो तीन बार रंग बदलती है।
विज्ञापन
राजेश्वर मंदिर शिवलिंग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में सावन के सोमवार का विशेष महत्व है। शहर के चारों कोनों पर भगवान शिव का वास है। इन शिवालयों पर हर सोमवार को मेले का आयोजन होता है। सावन के पहले सोमवार को आगरा के राजेश्वर मंदिर पर मेले की शुरुआत हो चुकी है। 900 वर्ष पुराने इस मंदिर का एक बेहद रोचक महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
आगरा के शमसाबाद रोड पर राजेश्वर मंदिर स्थापित है। राजेश्वर मंदिर का इतिहास करीब 900 वर्ष पुराना बताया जाता है। मंदिर के बारे में बताया जाता है कि राजा खेड़ा का एक सेठ नर्मदा नदी के समीप से बैलगाड़ी से शिवलिंग स्थापित करने के लिए ले जा रहा था।
विज्ञापन
शिवजी ने दिया था सपना
वर्तमान मंदिर स्थल के पास एक कुआं था, वहां वह विश्राम के लिए रुका। आराम के दौरान उसे शिवजी ने सपना दिखाया कि उनको वहीं स्थापित कर दिया जाए। लेकिन, सेठ माना नहीं और शिवलिंग ले जाने की कोशिश करने लगा पर शिवलिंग वहां से हिला नहीं और शिवलिंग को यहीं स्थापित कर दिया गया।

तीन बार रंग बदलते हैं महादेव
राजेश्वर मंदिर के बारे में मान्यता है कि यहां स्थापित शिवलिंग दिन में तीन बार अपना रंग बदलता है। शिवलिंग सुबह की मंगला आरती के दौरान सफेद रंग, दोपहर की आरती के दौरान हल्का नीला रंग और शाम की आरती के दौरान गुलाबी रंग का प्रतीत होता है। यहां सावन के पहले सोमवार को शिवभक्तों की भारी भीड़ जुटती है।