फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sawan 2020 celebration amid corona crisis

इस बार घर के आंगन में ही हाथों पर खिल रही सावन की मेहंदी, बाजार का रंग पड़ा फीका

Sun, 05 Jul 2020 01:04 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 05 Jul 2020 01:04 PM IST
सार

  • इस बार महिलाएं घर के आंगन में अपने हाथों पर सावन और तीज की मेहंदी लगवा रही हैं।

विज्ञापन
sawan 2020 celebration amid corona crisis
हाथों पर मेहंदी लगाती युवतियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन का महीना शुरू होने से दो-तीन दिन पहले सदर बाजार, राजामंडी, भगवान टॉकीज आदि बाजारों में मेहंदी लगवाने के लिए बाजार गुलजार हो जाता था, लेकिन इस बार कोरोना वायरस के चलते इन बाजारों में सावन से पहले होने वाली रौनक गायब है। ब्यूटी पार्लर संचालकों का कहना है कि कोरोना के चलते सावन का बाजार काफी सुस्त है। 
विज्ञापन


संक्रमण से बचाव का भी रखना है ख्याल


अवधपुरी की दीक्षा कुलश्रेष्ठ ने बताया कि सावन की मस्ती तभी पूरी होती है, जब हाथ में मेहंदी लगी हो। कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए इस बार घर में ही हाथों पर मेहंदी लगाने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन


प्रतियोगिता के लिए घर में ही लगा रहे मेहंदी

काला महल निवासी आयुषी जायसवाल ने बताया कि सावन के झूले पड़े, तुम चले आओ गाना इस बार थोड़ा फिट नहीं बैठ रहा है। ऑनलाइन कार्यक्रम में प्रतियोगिता के लिए इस बार घर में ही मेहंदी लगा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर नहीं लगवा रहे मेहंदी

अंजू राजपूत ने कहा कि सावन शुरू होने से एक दिन पहले सदर या राजामंडी बाजार में हाथों में मेहंदी लगवाती थी। इस सफर को कोरोना ने रोक दिया है। इस बार घर के आंगन में मेहंदी रचेगी। 

परंपरा भी थोड़ी बदलनी पड़ी

मुस्कान बुलचंदनी ने कहा कि इस बार सावन का स्वरूप बदल गया है। मेहंदी लगवाने की परंपरा भी इस बार बदलनी पड़ी है। इसलिए घर में ही मेहंदी लगेगी और मेकअप करेंगे। 

सावन में वाटर प्रूफ मेकअप करें महिलाएं: डॉ. शिवानी मिश्रा 
. वाटर बेस्ड माइश्चरा इजर का उपयोग करें। 
. मेकअप से पहले माइश्चराइजर से मसाज करें। 
. लिपस्टिक लगाने से पहले वाटरप्रूफ लिप कलर लगाएं। 
. टू वे कॉम्पेक्ट पाउडर और फांडेशन का इस्तेमाल करें। 
. आई मेकअप में सिर्फ वाटर प्रूफ काजल का उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed