फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Saudi Arabia police sent Jannat bano to India who missing in Mecca Medina

अरब पुलिस ने दोजख होने से बचाई 'जन्नत' की जिंदगी, ऐसे पहुंचाया हिंदुस्तान

Fri, 01 Mar 2019 07:30 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: vivek shukla Updated Fri, 01 Mar 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
Saudi Arabia police sent Jannat bano to India who missing in Mecca Medina
अपने परिवार के साथ जन्नत बानो

सरूदी अरब की पुलिस ने एक बुजुर्ग भारतीय महिला की जिंदगी दोजख होने से बचा ली। दो महीने पहले मक्का मदीना में उमरा करने गई आगरा की महिला अचानक लापता हो गई थी। शुक्रवार की सुबह जब महिला अपने घर वापस आई तो उसने आपबीती बताई।   

विज्ञापन


दरअसल, मक्का मदीना में उमरा करने गई आगरा की महिला को भीख मांगने वाला गिरोह ने पकड़ लिया था। उससे भीख मंगवाई थी। एक दिन वहां की पुलिस ने महिला को भीख मांगते देख पकड़ लिया। महिला के पास मिले कागजात से पता चला कि वो भारतीय है। 
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने महिला को केरल की फ्लाइट में बैठा दिया। केरल में महिला एक आश्रम में रहने लगी। आश्रम के लोगों ने महिला के परिवार को सूचना दी। इसके बाद परिजन वहां जाकर उस घर ले आए। महिला के वापस मिलने जाने से परिवार में खुशी का माहौल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

22 दिसंबर पति के साथ गई थी महिला

रुनकता की सैमर हाजी 22 दिसंबर को पत्नी जन्नत बानो को लेकर उमरा करने मदीना गए थे। दो जनवरी को जन्नत बानो खो गईं। काफी तलाश के बाद भी जब कोई सुराग नहीं लगा तो सैमर हाजी घर लौट आए। उनका छोटा बेटा वकील 14 जनवरी को मां की तलाश में निकला।

बेटे को कोई बूढ़ी मां का कोई सुराेग नहीं लगा, जिससे निराश होकर वो भी लौट आया। परिवार वालों ने जन्नत बानो के वापस मिलने की उम्मीद ही छोड़ दी थी, लेकिन कुछ दिन पहले केरल की एक संस्था ने परिजनों से संपर्क साधा और जन्नत बानों के बारे में जानकारी दी।  

इस पर परिवार के कुछ लोग और रिश्तेदार केरल गए। वहां से शुक्रवार की सुबह जन्नत को रुनकता ले आए। यहां आने पर जन्नत बानो ने आपबीती बताई। उन्होंने बताया कि नमाज के बाद भीख मांगने वाले गिरोह ने उन्हें पकड़ लिया था। इसके बाद उनसे भीख मंगवाई। 

एक दिन वहां पुलिस ने पकड़ कर उन्हें जेल भेज दिया। दो दिन बाद रिहा होने पर पुलिस ने एयरपोर्ट पर छोड़ दिया। जहां से वो केरल के एक वृद्ध आश्रम में पहुंचीं। वहीं आधारकार्ड से उसके घरवालों को सूचना दी गई। महिला के वापस मिल जाने से परिवार में खुशी का माहौल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed