{"_id":"6129f0f68b596317d66d81a8","slug":"satta-on-online-cricket-five-arrests-by-kamala-nagar-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: ऑनलाइन क्रिकेट पर सट्टा लगाते पांच गिरफ्तार, फोन पर लोगों से करते थे बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: ऑनलाइन क्रिकेट पर सट्टा लगाते पांच गिरफ्तार, फोन पर लोगों से करते थे बुकिंग
Sat, 28 Aug 2021 01:46 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 28 Aug 2021 01:46 PM IST
सार
आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि वह क्रिकेट की बुक चलाने से लेकर जुआ भी कराते हैं। उन्होंने कई और लोगों के नाम बताए हैं, जो उनके साथ काम करत हैं। अब पुलिस उनके बारे में पता कर रही है।
विज्ञापन
आगरा: पुलिस ने पकड़े सट्टा लगाने के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में थाना कमला नगर पुलिस ने शुक्रवार को क्रिकेट बुकी अंकुश मंगल के लिए काम करने वाले पांच सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है। वह भी ऑनलाइन क्रिकेट का सट्टा लगाते थे। उनके पास से सट्टा लगाने वालों के नाम लिखे रजिस्टर सहित अन्य सामान बरामद किया है। फोन पर सट्टा लगाया जाता था।
विज्ञापन
एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि कमला नगर में सट्टा कराने की शिकायत मिली थी। इस पर थाना पुलिस को निर्देश दिए गए। कमला नगर स्थित कृष्णा शरणम कॉलोनी निवासी सोनू उर्फ सोनू अग्रवाल के घर पर दबिश दी गई। घर से सोनू अग्रवाल, जगनेर निवासी अंकित गर्ग, फतेहपुरी सीकरी निवासी रिंकू कुमार सिंघल, अरुण शर्मा और बोदला निवासी वरुण अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी क्रिकेट सट्टे की बुक चलाते हैं। पांचों आरोपी ब्रजधाम कॉलोनी निवासी अंकुश मंगल के लिए काम करते हैं। अंकुश क्रिकेट बुक का बड़ा सटोरिया है। वह आगरा में नहीं रहता है। वहीं से अपना काम देखता है। पकड़े गए आरोपियों को सैलरी और कमीशन पर रकम देता है। उसे मुकदमे में वांछित किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
आरोपियों ने लिए कई नाम
थाना कमला नगर के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से सात पेंसिल, 8100 रुपये, 12 मोबाइल, पांच रजिस्टर, पांच माउस, एक लैपटॉप, चार्जर, दो-तीन तख्ती, तीन नोटबुक , दो कैलकुलेटर आदि बरामद किए गए। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि वह क्रिकेट की बुक चलाने से लेकर जुआ भी कराते हैं। उन्होंने कई और लोगों के नाम बताए हैं, जो उनके साथ काम करत हैं। अब पुलिस उनके बारे में पता कर रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: तीन दिन रहेगी कान्हा के जन्मोत्सव की धूम, सजवाट के साथ सुनाई देगी ब्रज लोक कलाओं की झनकार