{"_id":"5b4f88a94f1c1b58488b59b1","slug":"satta-king-shyam-bohra-network-spread-to-nepal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सट्टा किंग श्याम की कॉल डिटेल से बड़ा खुलासा, मुंबई ही नहीं इस देश में भी नेटवर्क ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सट्टा किंग श्याम की कॉल डिटेल से बड़ा खुलासा, मुंबई ही नहीं इस देश में भी नेटवर्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Updated Thu, 19 Jul 2018 07:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस रिमांड पर चल रहे सट्टा किंग श्याम बोहरा का नेटवर्क जयपुर और मुंबई तक ही नहीं, नेपाल तक फैला हुआ है। यह जानकारी पुलिस को उसके मोबाइल की कॉल डिटेल रिकार्ड के अध्ययन से पता चली है।
वह नेपाल में बैठे कई बड़े सटोरियों के संपर्क में रहा है। अब इस पर विस्तृत जांच की जा रही है। उसकी रिमांड के पांच दिन हो चुके हैं। अभी तक शहर के 50 सटोरियों के नाम बता चुका है जो लगातार सट्टा करा रहे हैं। बुधवार को दस और नाम बताए। इनके सट्टे का रिकार्ड भी उसके पास है।
यह पुलिस को मिल गया है। इस पर अलग से काम चल रहा है। दो तीन दिन में सटोरियों को भी आरोपी बनाया जाएगा। फिलहाल सबसे बड़ी जानकारी यही आई है कि श्याम बोहरा का नेटवर्क नेपाल तक है।
विज्ञापन
यह खुलासा पहले ही हो चुका है कि उसका चाचा चंद्रेश जैन बड़ा सटोरिया ही नहीं बल्कि क्रिकेट मैचों का फिक्सर भी है। उधर, पुलिस ने अभी तक श्याम बोहरा के रिश्तेदारों को गिरफ्तार नहीं किया है। ये सभी उसके साथ मुकदमे में नामजद हैं। इनमें उसका बेटा, भतीजा, पत्नी और अन्य रिश्तेदार शामिल हैं।

सर्विलांस पर लिए सटोरियों के फोन
पुलिस केपास यह जानकारी है कि श्याम बोहरा के रैकेट के सटोरिये बाज नहीं आए हैं। वे अभी भी सट्टा लगा रहे हैं। इस कारण से पुलिस ने उनके मोबाइल नंबर सर्विलांस पर ले लिए हैं।
जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पुलिस अपना जाल बिछा रही है। ऐसे भी सटोरिये हैं जो जयपुर, भरतपुर , दिल्ली और नोएडा में जाकर सट्टा कर रहे हैं।
10 आलीशान होटलों में चलता है सट्टे का खेल
आगरा। श्याम बोहरा से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि शहर के दस आलीशान होटलों में सट्टे का खेल होता है। इनके कमरे सटोरिये बुक करते है। फिर यहीं पर अपना सेटअप लगाते हैं।
कई सटोरिए मैच के दौरान बार में बैठकर सट्टा लगाते हैं। आईपीएल के दौरान पुलिस ने तीन होटलों से सट्टा पकड़़ा भी था। पुलिस अब यह पड़ताल कर रही है कि होटल संचालकों की जानकारी में सारा खेल हो रहा है या फिर उन्हें पता नहीं होता है कि कमरे बुक कराकर सटोरिए क्या करते हैं?