{"_id":"61cdeaff4a583a15861fdc2d","slug":"satta-king-shayam-bohara-right-hand-arrests-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में पकड़ा सट्टा: आगरा पुलिस ने बिग वैश क्रिकेट लीग पर सट्टे की खाईबाड़ी करते तीन बुकी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार में पकड़ा सट्टा: आगरा पुलिस ने बिग वैश क्रिकेट लीग पर सट्टे की खाईबाड़ी करते तीन बुकी पकड़े
Fri, 31 Dec 2021 12:02 AM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 31 Dec 2021 12:02 AM IST
सार
चेकिंग के दौरान कमला नगर में पुलिस को बड़ी सफलता मिली, तीन सट्टेबाजों से 1.24 लाख रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
आगरा के कमला नगर में कार के अंदर क्रिकेट सट्टे की बुक चलाते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया। उनसे 1.24 लाख रुपये भी बरामद हुए। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को कमला नगर स्थित श्रीराम चौक पर चेकिंग की जा रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि विकास मार्केट के पास काले रंग की कार में सट्टे की खाईबाड़ी की जा रही है। इस पर पुलिस पहुंच गई। कार में तीन लोगों को पकड़ लिया। इनमें सुभाष नगर निवासी आनंद उर्फ मुरारी गोयल, सुल्तानगंज निवासी योगेश कुमार उर्फ बबलू और सौंठ की मंडी निवासी हरिश्चंद्र हैं। उनके पास से 1.24 लाख रुपये, तीन मोबाइल और कार बरामद हुई।
विज्ञापन
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि तीनों बिग वैश क्रिकेट लीग में सट्टे की खाईबाड़ी कर रहे थे। वह कार में रहते हैं। एक स्थान से दूसरे स्थान पर घूमते रहते हैं। सट्टा लगाने के लिए मोबाइल पर कॉल आते रहते हैं। पुलिस अब उनके साथियों के बारे में पता कर रही है।
विज्ञापन