{"_id":"650f26b8adeed7c8f20dee47","slug":"satsangis-again-closed-road-by-installing-gate-by-illegally-occupying-at-night-in-agra-2023-09-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सत्संगियों की शासन को चुनौती : जिस अवैध कब्जे पर दिन में चला बुलडोजर वहां रात में फिर लगाया गेट, जड़ दिया ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्संगियों की शासन को चुनौती : जिस अवैध कब्जे पर दिन में चला बुलडोजर वहां रात में फिर लगाया गेट, जड़ दिया ताला
Sun, 24 Sep 2023 12:55 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 24 Sep 2023 12:55 AM IST
सार
आगरा में सत्संगियों की प्रशासन को चुनौती है। जिस अवैध कब्जे में दिन में प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर गिराया। वहां सत्संगियों ने रात में फिर से गेट लगाकर रास्ता बंद कर दिया।
विज्ञापन
सत्संगियों की प्रशासन को चुनौती: जिस अवैध कब्जे में दिन में चला बुलडोजर, वहां रात में फिर लगाया गेट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में राधा स्वामी सत्संग सभा के सत्संगी पुलिस-प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं। शनिवार के प्रशासन ने सत्संगियों द्वारा किए गए अवैध कब्जे में बुलडोजर चलाकर छह गेट ध्वस्त कर दिए। दिन में प्रशासन ने कार्रवाई की और रात में फिर से पहुंचे सत्संगियों ने डीइआई इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने टेनरी वाले रास्ते पर गेट लगाकर रास्ता बंद कर दिया। उन्होंने गेट पर ताला जड़ दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में सत्संगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
इसे दबंगई कहें या हठधर्मिता। पुलिस व पीएसी हटते ही सत्संगियों ने आम रास्तों पर फिर कब्जे कर लिए। रास्ते बंद कर कानून का मखौल उड़ाया। जिन गेट को तोड़ा था, वहां फिर नए गेट लगा दिए हैं।
विज्ञापन
पुलिस व प्रशासन ने सरकारी भूमि से जिन सत्संगियों को बेदखल किया। प्रशासन को चुनौती देते हुए फिर वहीं निर्माण खड़े कर दिए हैं। शूटिंग रेंज के पास जिस गेट को प्रशासन ने बुलडोजर से ध्वस्त किया था। मौके से फोर्स हटते ही सत्संगियों ने रास्ते बंद कर दिए। बंद रास्ते से निकलते समय एक ग्रामीण और छात्र सत्संगियों के कोप का शिकार हो गए।
विज्ञापन
खासपुर में रास्ते से हटाए गेट की जगह सत्संगियों ने लोहे के कंटीले तारों से बैरिकेडिंग कर दी। शाम को भारी संख्या में सत्संगी ध्वस्तीकरण स्थलों पर पहुंचे। हाथों में लाठी, सिर पर हेलमेट पहने हुए सत्संगियों को देख ग्रामीण घरों में छिप गए। कानून व्यवस्था संभालने के लिए शाम को कोई पुलिस व प्रशासन का नुमाइंदा मौके पर नहीं रहा।
आंखों के सामने उड़ा मखौल
दयालबाग में एक तरफ प्रशासन सत्संगियों को अवैध कब्जा से बेदखल करने के लिए बुलडोजर चला रहा था, दूसरी तरफ सत्संगी गेटों को दोबारा खड़े कर रहे थे। पुलिस फोर्स की आंखों के सामने कानून का मखौल उड़ा। मौके से गिरफ्तार कर सत्संगियों को पुलिस ने रात में थाने से छोड़ दिया।
ग्रामीणों ने थाना न्यू आगरा पुलिस पर सत्संगियों से मिलीभगत के आरोप लगाए। ग्रामीणों का कहना है कि थाना न्यू आगरा पुलिस सत्संगियों के हाथों बिक गई है। केस दर्ज होने के बाद भी किसी सत्संगी को गिरफ्तार नहीं किया गया। प्रशासन की कार्रवाई के बाद सत्संगी लोगों से अभद्रता व मारपीट कर रहे हैं।