{"_id":"629cbf0f8747d227102431ab","slug":"saraf-grabbed-seven-lakhs-in-the-name-of-making-jewelery-agra-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: जेवरात बनाने के नाम पर सराफ ने हड़पे सात लाख, दर्ज हुआ मुकदमा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: जेवरात बनाने के नाम पर सराफ ने हड़पे सात लाख, दर्ज हुआ मुकदमा
Sun, 05 Jun 2022 08:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 05 Jun 2022 08:04 PM IST
सार
सेवानिवृत्त शिक्षिका ने एसएसपी से शिकायत की है कि एक सराफा ने जेवर बनाने के नाम पर उनके सात लाख रुपये हड़प लिए। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
सोने के आभूषण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना सिकंदरा में एक सराफ के खिलाफ धोखाधड़ी, धन हड़पने, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप लगाया गया है कि सराफ ने जेवरात बनाने के लिए सात लाख रुपये लिए। मगर, न जेवरात बनाए और न ही रकम वापस की। पीड़ित को धमकी देकर भगा दिया।
विज्ञापन
मुकदमा गणपति आशियाना निवासी श्रीमती बिंदू ने लिखाया है। वह एक विद्यालय से सेवानिवृत्त शिक्षिका हैं। उनके पति भी अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने एसएसपी से शिकायत की थी। इसमें कहा कि वर्ष 2016 में उन्होंने कारगिल स्थित एक दुकान के संचालक सराफ योगेंद्र कुमार को सात लाख रुपये दिए थे। इस रकम से जेवरात बनाने को कहा था।
विज्ञापन
चेक से किया था भुगतान
आधी से ज्यादा रकम का भुगतान चेक से किया था। मगर, सराफ ने जेवरात बनाकर नहीं दिए। इसके लिए बार-बार कहने पर भी नहीं माना। बाद में सराफ ने रकम के चेक दे दिए, जोकि बैंक में लगाने पर बाउंस हो गए। 12 मई को वह सराफ के पास रकम मांगने गईं। आरोप है कि सराफ ने धमकी देकर भगा दिया।
विज्ञापन
जांच कर रही पुलिस
थाना सिकंदरा पुलिस का कहना है कि साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।