{"_id":"683e745f8f1e4d2eba0bc9d8","slug":"saraf-fired-from-his-licensed-revolver-to-threaten-the-borrowers-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: कर्जदारों को धमकाने के लिए सराफ ने की ऐसी हरकत, दहशत में आ गया पूरा बाजार; पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: कर्जदारों को धमकाने के लिए सराफ ने की ऐसी हरकत, दहशत में आ गया पूरा बाजार; पुलिस ने किया गिरफ्तार
Tue, 03 Jun 2025 09:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 03 Jun 2025 09:35 AM IST
सार
सराफ ने कर्जदारों के धमकाने के लिए लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग कर दी। इससे पूरा बाजार दहशत में आ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
फायरिंग
विस्तार
आगरा के सदर के देवरी रोड पर सोमवार शाम को एक सराफ ने दुकान के बाहर लाइसेंसी रिवाल्वर से दो फायर किए। इससे आसपास लोग दहशत में आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सराफ को पकड़ लिया। रिवाल्वर भी बरामद कर ली।
एसीपी सदर डाॅ. सुकन्या शर्मा ने बताया कि देवरी रोड निवासी संजय सोनी की घर के पास ही सोने-चांदी के जेवरात की दुकान है। उस पर आसपास के दुकानदारों की 4 से 5 लाख रुपये की देनदारी है। सोमवार शाम को वह दुकान के बाहर आया। अचानक अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग करने लगा। पुलिस पहुंची तो वह नशे में मिला। उससे रिवाल्वर और मौके से खोखे बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ पुलिस की तरफ से केस दर्ज किया जा रहा है। वहीं लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भी भेजी जा रही है।