फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   saprated the dongle for panchayat sachive and pradhan

प्रधान और पंचायत सचिवों को अलग अलग रखने होंगे डोंगल

Thu, 24 Sep 2020 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
saprated the dongle for panchayat sachive and pradhan
कासगंज। डीएम के निर्देश पर डीपीआरओ ने सभी पंचायत सचिवों और ग्राम प्रधानों को अलग-अलग डोंगल रखने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि एक ही जगह पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान के डोंगल पाए गए तो बिना नोटिस के ही कार्रवाई कर दी जाएगी। दरअसल जिले की ग्राम पंचायतों में वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतें मिलने पर पंचायती राज विभाग द्वारा यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

बीते दिनों जिले की कई ग्राम पंचायतों से डीएम सीपी सिंह को सूचना मिली की पंचायत सचिवों और प्रधानों के डोंगल एक साथ रखे जाते हैं। या तो पंचायत सचिव या फिर ग्राम प्रधान एक दूसरे के डोंगल से भुगतान कर देते हैं। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि प्रधानों और पंचायत सचिवों के दोनों डोंगल अलग-अलग संबंधित के पास ही रहने चाहिए। और जब भुगतान किया जाए तो दोनों की निगरानी में भुगतान होना चाहिए।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर डीपीआरओ ने सभी ग्राम प्रधानों और पंचायत सचिवों को आदेश दिए हैं कि डोंगल अपने पास रखें। जब पंचायत सचिव और प्रधान मौजूद हों तभी कोई भी भुगतान दोनों की निगरानी में किया जाए। यदि कहीं से ये जानकारी मिली की दो डोंगल से पंचायत सचिव या प्रधान ने अकेले ही भुगतान कर दिया है तो न तो नोटिस दिया जाएगा और न चेतावनी, सीधे विभागीय कार्रवाई कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़े की नजर से-
- 423 ग्राम पंचायतें हैं जिलेभर में।
- 846 हैं ग्राम पंचायतों में डोंगल।
वर्जन-
- सभी ग्राम प्रधान और सचिवों को अपने अपने डोंगल अपने अपने पास रखने होंगे। यदि किसी ने एक दूसरे के डोंगल अपने पास रखे तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई कर दी जाएगी- शहनाज अंसारी, डीपीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed