{"_id":"5c95e125bdec22141a4a17ad","slug":"sapna-choudhary-may-be-contested-against-hema-malini-in-lok-sabha-elections-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हेमा मालिनी के सामने चुनाव में नहीं उतरेंगी सपना चौधरी, कांग्रेस ने महेश पाठक को बनाया उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेमा मालिनी के सामने चुनाव में नहीं उतरेंगी सपना चौधरी, कांग्रेस ने महेश पाठक को बनाया उम्मीदवार
Sun, 24 Mar 2019 12:55 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 24 Mar 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
कांग्रेस मथुरा संसदीय क्षेत्र से हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी को चुनाव मैदान में उतारने की अफवाह पर विराम लग गया है। कांग्रेस ने महेश पाठक को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर भाजपा ने फिल्म अभिनेत्री व मौजूदा सांसद हेमा मालिनी को टिकट दिया है।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो कुछ दिन पहले सपना चौधरी यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी से भी मिली थी। उन्होंने कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करने की इच्छा जाहिर की थी।
विज्ञापन
ऐसे में उन्होंने कांग्रेस ज्वांइन कर अफवाहों पर मुहर लगा दी हालांकि कांग्रेस की लिस्ट में इनके नाम के जगह पर महेश पाठक चुना गया है।
बता दें कि सपना चौधरी ने अपने कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं में एक अलग पहचान बनाई है। उनका नृत्य काफी सराहा जाता है। उनको लेकर युवाओं का जो दीवानापन है। महेश पाठक तीर्थ पुरोहित संघ के अध्यक्ष भी हैं और कांग्रेस में कई पदों पर रह चुके हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस महेश पाठक के नाम पर भी विचार कर रही थी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मथुरा में दूसरे चरण में चुनाव है और प्रत्याशी 26 मार्च तक नामांकन पत्र दालिख कर सकते हैं।