{"_id":"61eac9495d4c9e54115c5d21","slug":"sapna-choudhary-danced-in-marriage-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: शादी समारोह में बरातियों ने सपना चौधरी के साथ लगाए ठुमके, वीडियो वायरल होने पर मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: शादी समारोह में बरातियों ने सपना चौधरी के साथ लगाए ठुमके, वीडियो वायरल होने पर मची खलबली
Sat, 22 Jan 2022 12:19 AM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:19 AM IST
सार
आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में बिना अनुमति के मैरिज होम में हुआ आयोजन, पुलिस ने मैरिज होम संचालक को नोटिस देकर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
सपना चौधरी
- फोटो : Insatagram- @itssapnachoudhary
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में ताजगंज क्षेत्र के एक मैरिज होम में गुरुवार रात को हरियाणा की डांसर सपना चौधरी के साथ घराती और बरातियों ने ठुमके लगाए। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर इसके वीडियो वायरल हो गए। इसमें दावा किया गया कि कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया। आयोजन की अनुमति भी नहीं ली गई। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने मैरिज होम संचालक को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर सपना चौधरी के डांस के तीन वीडियो वायरल हुए। इनमें सपना चौधरी के साथ बड़ी संख्या में लोग स्टेज के पास खड़े नजर आ रहे हैं। लोग मोबाइल से वीडियो भी बना रहे हैं। कुछ लोग ही मास्क लगाए हैं। दूरी का भी पालन नहीं किया जा रहा है। डांस भी हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जानकारी की। यह फतेहाबाद मार्ग स्थित केएनसीसी का था।
विज्ञापन
थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार बालियान का कहना है कि केएनसीसी में हरियाणा की डांसर सपना चौधरी के कार्यक्रम के आयोजन की कोई अनुमति नहीं ली गई थी। मैरिज होम संचालक को नोटिस जारी किया गया है। उनसे पूछा गया कि आयोजन किसने किया था, कितने लोग आयोजन में शामिल हुए, जवाब मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जांच के बाद होगी कार्रवाई
मामला संज्ञान में आया है। वीडियो की पुलिस जांच कर रही है। अनुमति की जांच की जाएगी। अगर कोविड नियमों का उल्लंघन हुआ तो मुकदमा किया जाएगा। जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई करेंगे। - अंजनी कुमार सिंह, एडीएम सिटी