फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sapna chaudhary denies reports of joining congress lok sabha elections 2019

सपना चौधरी का कांग्रेस में शामिल होने से इंकार, मथुरा से चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम

Sun, 24 Mar 2019 04:11 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 24 Mar 2019 04:11 PM IST
विज्ञापन
sapna chaudhary denies reports of joining congress lok sabha elections 2019
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपना चौधरी - फोटो : ANI
हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी ने कांग्रेस में शामिल होने से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि मीडिया में इससे जुड़ी जो तस्वीरें चल रही हैं, वो पुरानी हैं। इसके साथ ही मथुरा संसदीय क्षेत्र से सपना चौधरी के चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम लग गया है।  
विज्ञापन


इससे पहले शनिवार शाम को सपना चौधरी को लेकर कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। मीडिया में यह खबरें चलीं कि सपना ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। रविवार को सपना चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया।
विज्ञापन


ट्विटर एकाउंट को लेकर भी उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि मेरा कोई ट्विटर एकाउंट नहीं है। मीडिया में जो तस्वीरें चल रही हैं वो पुरानी है। उन्होंने कहा कि मैं एक कलाकार हूं और राजनीति में जाने या चुनाव लड़ने की फिलहाल कोई इच्छा नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सपना चौधरी ने ये जरूर कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा से उनकी बात हुई और प्रियंका ने उनसे अच्छे से बात की। उन्होंने भविष्य में भी कांग्रेस से जुड़ने की बात से इनकार किया। 

कांग्रेस ने मथुरा सीट से महेश पाठक पर दांव खेला है। इस सीट पर भाजपा ने फिल्म अभिनेत्री व मौजूदा सांसद हेमा मालिनी को टिकट दिया है। जबकि सपा-बसपा-रालोद गठबंधन ने रालोद के टिकट पर कुंवर नरेंद्र सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed