फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sanwariya Seth himself came to uphold the honor of the devotee Narsi.

Agra News: भक्त नरसी की लाज रखने खुद आए सांवरिया सेठ

Mon, 14 Sep 2026 02:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 14 Sep 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Sanwariya Seth himself came to uphold the honor of the devotee Narsi.
कमला नगर स्थित अग्रसेन सीए सदन के स्थापना दिवस पर सदन की निर्देशिका का विमोचन करती कथा व्यास कृ
आगरा। महाराजा अग्रसेन सेवा सदन के 36वें स्थापना दिवस पर अग्रसेन सेवा सदन कमला नगर में नानी बाई का मायरा कथा चल रही है। रविवार को वृंदावन से आईं कथाव्यास कृष्णप्रिया दीदी ने नरसी भक्त की अटूट भक्ति और भगवान श्रीकृष्ण की भक्तवत्सलता का वर्णन किया।
विज्ञापन

कथाव्यास ने कहा कि भगवान के प्रति सच्ची श्रद्धा और विश्वास रखने वाले भक्त की लाज भगवान हर परिस्थिति में रखते हैं। नरसी की अटूट भक्ति से प्रसन्न होकर स्वयं श्रीकृष्ण को नानी बाई का मायरा भरने के लिए धरती पर आना पड़ा। कथा में बताया गया कि बेटी का भात भरने के लिए नरसी के पास कुछ भी नहीं था। वह सहायता मांगने अपने भाइयों के पास पहुंचे, लेकिन उनकी दीनहीन स्थिति के कारण परिवार के लोग भी साथ जाने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन


नरसी ने श्रीकृष्ण का स्मरण करते हुए कहा कि प्रभु अब मेरी लाज आपके हाथ है। इसके बाद वह 16 अंधे साधुओं के साथ बैलगाड़ी से मायरा भरने के लिए निकल पड़े। रास्ते में बैलगाड़ी टूट गई। भक्त की पुकार सुनकर सांवरिया सेठ स्वयं उनकी लाज रखने को आगे आए। मुख्य यजमान मुरारीलाल अग्रवाल व ब्रजलता अग्रवाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले सेवा सदन के सदस्यों की निर्देशिका का विमोचन किया गया। इस मौके पर दिलीप गोयल, आकाश अग्रवाल, रूपकिशोर अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, चेतन अग्रवाल, अंबरीश मित्तल, कृष्ण गोपाल अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, विवेक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed