फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sant Baba Niranjan Singh is no more

संत बाबा निरंजन सिंह नहीं रहे, शोक की लहर

Sun, 31 Jul 2016 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 31 Jul 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
Sant Baba Niranjan Singh is no more
गुरु का ताल में बाबा के अंतिम दर्शन आज - फोटो : अमर उजाला
गुरुद्वारा दुख निवारण (गुरु का ताल) के संत बाबा निरंजन सिंह का शनिवार दोपहर देहावसान हो गया। निधन की खबर से सिख समाज में शोक की लहर दौड़ गई। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए रविवार सुबह आठ बजे गुरुद्वारा स्थित भाई नंदलाल समागम हाल में रखा जाएगा। 11 बजे गुरुद्वारा परिसर में ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

संत बाबा निरंजन सिंह का जन्म संगरूर (पंजाब) के गांव खेड़ी में हुआ था। पिता मुकंद सिंह थे। स्कूली शिक्षा गांव में ही प्राप्त करने के बाद बाबा ने महज 18 साल की उम्र में परिवार त्यागकर गुरु की सेवा का मार्ग चुना। संत साधु सिंह (मोनी बाबा) के साथ गुरुद्वारा लंगर साहिब हजूर साहिब नादेड़ (महाराष्ट्र) से कार सेवा आरंभ की। इसके बाद वर्ष 1965 में गुरुद्वारा गुरु नानक साहिब धूलिया (महाराष्ट्र) में कार सेवा की। अगस्त 1971 में संत बाबा निरंजन सिंह ने मोनी बाबा के आदेश पर गुरुद्वारा गुरु का ताल में सेवा संभाली। अक्तूबर 1987 में मोनी बाबा के परलोक गमन के बाद बाबा निरंजन सिंह को संगतों ने सेवा सौंपी गई। तभी से वे यहां सेवा संभाल रहे थे। बाबा निरंजन सिंह ने संत बाबा प्रीतम सिंह को साथ लेकर गुरुद्वारे को भव्य स्वरूप प्रदान किया।
विज्ञापन


कारसेवा के लिए जाने गए
इस दौरान संत बाबा निरंजन सिंह ने संत बाबा प्रीतम सिंह के साथ गुरुद्वारा नानक साहिब बंडा, गुरुद्वारा गुरु नानक शाहजहांपुर, पीलीभीत, गुरुद्वारा छोटे साहिबजादे सितारगंज उत्तराखंड, गुरुद्वारा गुरु नानक बुंगा इंदौर, गुरुद्वारा नानक दरबार कमला नगर में कार सेवा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed