फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sanskrti Bhavan resonated with the beats of folk arts

Agra News: लोक कलाओं की धड़कन से गूंज उठा संस्कृति भवन

Mon, 15 Sep 2025 02:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 15 Sep 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Sanskrti Bhavan resonated with the beats of folk arts

विज्ञापन

आगरा। ललित कला संस्थान (संस्कृति भवन) रविवार को लोक कलाओं की धड़कन से गूंज उठा। उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजातीय संस्कृति संस्थान, लखनऊ और धरा चेतना फाउंडेशन की ओर से हमारी लोक कलाएं एवं सोशल मीडिया विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई।

मुख्य अतिथि अतुल द्विवेदी (निदेशक, उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजातीय संस्कृति संस्थान) ने लोक परंपराओं के महत्व पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद पूरन डावर ने कहा कि ब्रज की लोक कलाएं विलुप्त होती जा रही हैं, यह हमारे लिए चिंता का विषय है। हमें इन्हें बचाने के लिए आगे आना होगा।
विज्ञापन

समाजसेविका डॉ. रंजना बंसल ने कहा कि जरदोजी जैसी कला शहर में कमजोर हो चुकी है। सोशल मीडिया के माध्यम से इसे पुनर्जीवित कर कारीगरों को रोजगार से जोड़ा जा सकता है। उसे एक वैश्विक पहचान मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ साहित्यकार अरुण डंग ने हिंदी दिवस पर विचार रखे। साथ ही कहा कि सोशल मीडिया की ताकत असीम है। यह वह माध्यम है, जो लोक कलाओं को विश्व पटल तक पहुंचा सकता है। इसका उपयोग करना चाहिए। नेपाल में हुई हिंसा पर भी उन्होंने बात रखी।

संगोष्ठी में शशिप्रभा तिवारी, आलोक पराड़कर, डॉ. बीरेंद्र कुमार, अनिल शुक्ल, डॉ. शांतनु कुमार, अक्षय प्रताप सिंह और गति सिंह ने लोक परंपराओं की चुनौतियों और सोशल मीडिया की संभावनाओं पर विचार रखे। इस दौरान ब्रज की होली, राजस्थानी और मयूर नृत्य ने रंगारंग माहौल बना दिया। कार्यक्रम में उपनिदेशक डॉ. मनोज कुमार, विभागाध्यक्ष देवाशीष गांगुली, डॉ. शीतल शर्मा, लक्ष्मी, अनिल गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed