फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sanskriti Homeopathic College and Hospital held free health and medical camps in mathura

संस्कृति होम्योपैथिक कॉलेज एवं हॉस्पिटल ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर

Sat, 22 Jun 2019 08:40 PM IST
Advertorial Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 22 Jun 2019 08:40 PM IST
विज्ञापन
Sanskriti Homeopathic College and Hospital held free health and medical camps in mathura
निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की जांच करते डॉक्टर
मथुरा के संस्कृति होम्योपैथिक कॉलेज एवं हॉस्पिटल की ओर से सीनियर मेडिकल अफसर डॉ. बी एन पटसारिया के देखरेख में शनिवार को छाता क्षेत्र के गांव रन्धेरा में निशुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें चिकित्सकों ने 100 से भी लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। 
विज्ञापन

 
स्वास्थ्य शिविर में सीनियर मेडिकल अफसर डॉ. बी एन पटसारिया और उनके अधीनस्थ मेडिकल अफसर डॉ पुष्पेंद्र ने सभी मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी। सभी लोगों को स्वच्छता से संबंधित विभिन्न तथ्यों से अवगत कराया। शिविर में ज्यादातर लोग अपने बच्चे के पेट में कृमि तथा परजीवी की मौजूदगी से पीड़ित होने की शिकायत ले कर आए। 
विज्ञापन


शिविर में आए कई मरीजों ने जोड़ों के दर्द से पीड़ित होना बताया। कुछ मरीज बवासीर (हेमोर्रोइड्स) से भी पीड़ित पाए गए। धूम्रपान करने वाले कई मरीज टीबी से भी ग्रसित पाए गए। सभी मरीजों को चिकित्सकों ने यथोचित स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सलाह प्रदान की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

निशुल्क दवाइयां वितरित कीं

चिकित्सा सेवा प्रदान करने के बाद डिस्पेंसर सुखराज ने कई मरीजों को निशुल्क दवाइयां वितरित की। चिकित्सकों ने शिविर में आए सभी लोगों को रोग, इलाज, दवा, स्वास्थ्य, स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और दवाइयों के साइड इफेक्ट्स के बारे भी बताया। 

चिकित्सकों ने ग्रामीणों को इस बात से अवगत कराया कि होम्योपैथिक दवाइयों का सेवन करने के समय किन-किन पदार्थों का सेवन वर्जित है। उन्होंने मरीजों एवं उनके परिजनों को बदलते मौसम में हो रहे रोगों, निदानों तथा उनसे बचने के उपायों को भी बताया। 
 
रन्धेरा गांव के लोग निशुल्क स्वास्थ शिविर के आयोजन से काफी उत्साहित थे एवं प्रतीक्षारत थे। उन्होंने सभी चिकत्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों का स्वागत किया। 

Advertorial

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed