फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sansarpur case beat constable suspended and inspector line hajir in mainpuri

Mainpuri: संसारपुर प्रकरण में एसपी की बड़ी कार्रवाई, बीट आरक्षी निलंबित, दरोगा लाइन हाजिर

Thu, 22 Dec 2022 05:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 22 Dec 2022 05:05 PM IST
सार

एसपी कमलेश दीक्षित ने मामले लापरवाही पर बीट आरक्षी धर्मेंश कुमार को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। वहीं सिविल लाइन चौकी पर तैनात दरोगा हरि सिंह को लाइन हाजिर किया गया है।

विज्ञापन
Sansarpur case beat constable suspended and inspector line hajir in mainpuri
एसपी कमलेश दीक्षित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के गांव संसारपुर निवासी एक युवक को लाठी डंडा और सरिया से पीटकर अधमरा किए जाने के मामले में एसपी ने सख्त रुख अपनाते हुए बीट आरक्षी को निलंबित कर दिया है। वहीं दरोगा को लाइन हाजिर किया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश जारी है। 

विज्ञापन

ये है मामला 

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव संसारपुर निवासी हरिओम दीक्षित पर बीते सोमवार की देर शाम जानलेवा हमला हुआ था। रंजिश के चलते विपक्षियों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया था। आरोपी गिरधर, कप्तान, कुशल पाल, राहुल, रवि, सूरज, संजय, शेर सिंह, सुमन पांच अन्य हरिओम को मरणासन्न हालत में पड़ा छोड़ कर चले गए थे। घायल का मेडिकल कॉलेज सैफई में इलाज चल रहा है। उक्त घटना के बाद नामजद सहित 14 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra News: ताजमहल में कोरोना जांच के बाद ही पर्यटकों को मिलेगा प्रवेश, स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई सतर्कता

विज्ञापन
विज्ञापन


सिपाही और दरोगा पर कार्रवाई 

वहीं एसपी कमलेश दीक्षित ने मामले लापरवाही पर बीट आरक्षी धर्मेंश कुमार को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। वहीं सिविल लाइन चौकी पर तैनात दरोगा हरि सिंह को लाइन हाजिर किया गया है। बीट आरक्षी व दरोगा कार्य के प्रति लापरवाही के दोषी माने गए हैं। कार्रवाई से महकमे के लापरवाह कर्मियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। 

आरोपी जल्द होंगे गिरफ्तार 

एएसपी मैनपुरी राजेश कुमार ने बताया कि 'संसारपुर में हुई घटना में लापरवाही पर बीट आरक्षी को निलंबित किया गया है, दरोगा को लाइन हाजिर किया गया है। जल्द से जल्द पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed