हाईप्रोफाइल गैंगेस्टर संजीव गुप्ता नोएडा से गिरफ्तार, 100 करोड़ फिरौती का रचा था ड्रामा
- नगला सिंघी पुलिस ने गैंगेस्टर न्यायालय में किया पेश, न्यायालय से जेल भेजने के दिए आदेश
- गैंगेस्टर लगने के बाद से था फरार, खुद के अपहरण का नाटक रच मांगी थी 100 करोड़ की फिरौती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के हाईप्रोफाइल गैंगेस्टर संजीव गुप्ता को पुलिस ने नोएडा से कर लिया है। संजीव गुप्ता वर्ष 2017 में शहर के प्रमुख उद्योगपतियों और कारोबारियों का करोड़ों रुपये लेकर फरार हो गया था और खुद के अपहरण का ड्रामा कर उसने 100 करोड़ की फिरौती मांगी थी।
गिरफ्तारी के बाद जमानत पर जेल से रिहा होने के बाद वो विगत दो वर्ष से फरार चल रहा था। शहर की पॉश कालोनी आर्चिड ग्रीन स्थित उसका करोड़ों का बंगला भी कुर्क किया जा चुका है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
थाना टूंडला की पॉश कॉलोनी आर्चिड ग्रीन निवासी संजीव गुप्ता पुत्र शांतिस्वरूप गुप्ता ने विगत 2017 में खुद के अपहरण का नाटक कर 100 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। जांच में खुलासा होने के बाद पुलिस ने उसे हरियाणा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
आरोपी पर 10 हजार का इनाम घोषित था
संजीव के खिलाफ कई मामले थाना दक्षिण के साथ टूंडला में दर्ज कराए गए थे। जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद संजीव गुप्ता फरार हो गया था। संजीव गुप्ता की गैंगेस्टर के मामले में गिरफ्तारी नहीं होने पर उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
रविवार को थाना प्रभारी निरीक्षक नगला सिंघी दिनेश कुमार सिंह और सर्विलांस सेल के अंकित कुमार ने टीम के साथ गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में दबिश देकर संजीव गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने संजीव गुप्ता को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसपी सिटी मुकेशचंद्र मिश्र ने बताया कि संजीव गुप्ता शातिर दिमाग है। पुलिस काफी दिनों से उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में थी।
लोकसभा अध्यक्ष के संग फोटो हुआ था वायरल
संजीव गुप्ता विगत दो वर्ष से फरार था लेकिन सोशल मीडिया पर सक्रिय था। छह माह पूर्व उसने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की थी।
फोटो को सोशल मीडिया पर देखकर संजीव गुप्ता एक बार फिर सुर्खियों में आ गया था। पिछले दिनों उसका एक वीडियो योग करते हुए वायरल हुआ। वो वीडियो में शीर्षासन करते हुए लोगों को उसके लाभ बता रहा था।