{"_id":"58a5fa1d4f1c1b6439d83ce0","slug":"sanjay-datt","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी ला एंड आर्डर से खिलवाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी ला एंड आर्डर से खिलवाड़
दूसरे दिन भी ला एंड आर्डर से खिलवाड़
Updated Fri, 17 Feb 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन भी ला एंड आर्डर से खिलवाड़
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय दत्त्त की फिल्म ‘भूमि’ की शूटिंग कराने के लिए सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर तक दूसरे दिन भी सुबह से शाम तक बमरौली कटारा में मुस्तैद रहे। संजू बाबा के चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाने से लेकर भीड़ को उनके नजदीक आने से रोकने तक के सारे काम पूरी शिद्दत के साथ किए। दूसरी ओर शहर में पुलिस फोर्स की कमी महसूस की गई। न तो चौराहों का ट्रैफिक संभालने के लिए पुलिस थी और न ही कालेजों के बाहर मंडराने वाले मनचलों की धरपकड़ के लिए।
बमरौली कटारा में हवेली के अंदर बने सेट में ‘भूमि’ की शूटिंग चल रही थी। संजय दत्त्त और शेखर सुमन अपनी अदाकारी के साथ डायलाग बोल रहे थे। बाहर पुलिस वाले इस इंतजार में बैठे कि अभिनेता कब बाहर आएं। उन्हें होटल तक सुरक्षा घेरे में जो पहुंचाना था। शूटिंग के दौरान संजू बाबा का कोई दीवाना हवेली के अंदर न घुस जाए, इसकी जिम्मेदारी भी पुलिस ने अपने कंधों पर ही उठा रखी थी।
पहले दिन 24 पुलिसवाले लगाए गए थे। दूसरे दिन भी इतने ही रहे। इंस्पेक्टर, दरोगा, सिपाही, महिला सिपाही सब मुस्तैद रहे। दूसरी और शहर में हरीपर्वत जैसे चौराहे का ट्रैफिक होमगार्ड ने संभाला। सेंट जोंस चौराहे पर तो होमगार्ड भी नहीं था। दिन में जब स्कूलों की छुट्टी हुई तो सड़कों पर जाम लग गया। आगरा कॉलेज, सेंट जोंस के बाहर पुलिस गश्त के लिए नहीं पहुंची। स्कूल कालेजों की छुट्टी के समय मनचले सड़कों पर घूमते हैं। इसके लिए पुलिस की ड्यूटी लगाई जाती है। पुलिस फोर्स चुनाव ड्यूटी में चले जाने के बाद इसमें कोताही बरती जा रही है लेकिन फिल्म शूटिंग के लिए पूरी फोर्स है।
विज्ञापन
संजू बाबा के दीवानों की भीड़ उमड़ी
आगरा। बमरौली कटारा में शूटिंग के दौरान पहले दिन तो बहुत कम लोग पहुंचे थे। दूसरे दिन मीडिया के माध्यम से शूटिंग की जानकारी मिली। इसके चलते आस पास के गांवों से सैकड़ों लोग पहुंच गए। महिलाओं की संख्या भी काफी रही। संजय दत्त की एक झलक पाने के लिए इन्होंने घंटो इंतजार किया। संजू बाबा दोपहर को हवेली से बाहर आए तो लोगों ने उनके नजदीक जाने की कोशिश की। बाउंसर और पुलिस ने उन्हें रोका। संजय दत्त्त ने भीड़ की तरफ मुस्कान बिखेरी और हाथ हिलाया।
शहर की सुरक्षा दांव पर लगा प्रशासन ने दी शूटिंग की अनुमति
आगरा। विधानसभा चुनावों के चलते न चौराहों पर पुलिस और न ही थानों में, रहा बचा फोर्स भी प्रशासन की अनुमति पर बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा में लग गया है। ऐसे में शहर की सुरक्षा दांव पर लगी हुई है। लोग जाम की समस्या से जूझ रहे हैं सो अलग।
जिले में 11 फरवरी को मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के बाद शहर का फोर्स दूसरे और तीसरे चरण के मतदान के लिए दूसरे जिलों में जा चुका है। ऐसे में शहर में फोर्स उपलब्ध नहीं है। लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस न होने की स्थिति में मुख्य सड़कें तो दूर लिंक रोडों पर भी जाम लग रहा है। जबकि प्रशासन का पूरा जोर संजय दत्त की फिल्म ‘भूमि’ की शूटिंग कराने पर है। आम लोगों को छोड़कर रहा बचा फोर्स इन फिल्मी सितारों की सुरक्षा में लगा दिया है। हालांकि एडीएम सिटी धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि शूटिंग की अनुमति काफी पहले दी गई थी। फिर भी यदि इसकी वजह से शहर में शांति व्यवस्था स्थिति बिगड़ती है तो शूटिंग की अनुमति रद कर दी जाएगी।