फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sangh pracharak Harish Rautela appealed for contribution for ram mandir in Mathura

अयोध्या में बनने वाला राममंदिर होगा दिव्य और भव्य, संघ प्रांत प्रचारक ने की अंशदान की अपील

Wed, 06 Jan 2021 12:35 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 06 Jan 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Sangh pracharak Harish Rautela appealed for contribution for ram mandir in Mathura
स्वयंसेवकों को संबोधित करते प्रांत प्रचारक डॉ. हरीश रौतेला - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रांत प्रचारक डॉ. हरीश रौतेला ने कहा कि अयोध्या में बनने वाला भगवान श्रीराम का मंदिर दुनिया में सबसे दिव्य और भव्य होगा। मंदिर को देखने के लिए दुनिया भर के लोग आएंगे। वास्तु कला सहित विभिन्न कलाकृतियों से युक्त निर्माणाधीन मंदिर हिंदू समाज के लिए गौरव बढ़ाने का काम करेगा। डॉ. हरीश रौतेला मंगलवार को मथुरा के बाजना में आयोजित कार्यक्रम में आए थे। 

विज्ञापन

एदलगढ़ी-शल्ल मार्ग स्थित महाराजा सूरजमल कॉमन फैसिलिटी सेंटर में आयोजित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए 'समर्पण निधि अभियान' में डॉ. रौतेला ने कहा कि 15 जनवरी को ब्रज के 52 लाख परिवार राम मंदिर निर्माण के कार्य का संकल्प पूरा करने के पश्चात ही खिचड़ी प्रसाद ग्रहण करेंगे। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश के करोड़ों हिंदुओं ने 6 दिसंबर 1992 को उस गुलामी के चिन्ह को उखाड़ फेंका। तभी से हमें आध्यात्मिक स्वतंत्रता प्राप्त हुई। उन्होंने मंदिर निर्माण में विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. अशोक सिंघल के संघर्ष की कहानी भी लोगों को याद दिलाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. हरीश रौतेला ने गांव-गांव घर-घर जाकर राम मंदिर निर्माण के लिए हर परिवार से अंशदान देने की अपील की। इस मौके पर राम कथावाचक चमन बिहारी ने कहा कि भगवान राम के मंदिर निर्माण के लिए सहयोग करना हर व्यक्ति के लिए गर्व की बात है। हम सभी को इस महान यज्ञ में अपनी आहुति डालनी चाहिए। 

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में अभियान के जिला संयोजक ज्ञानेंद्र सिंह राणा, विद्यार्थी परिषद के डॉ. राकेश चतुर्वेदी, संघ के विभाग प्रचारक प्रमुख डॉ. कमल कौशिक, जिला संघ चालक लक्ष्मण प्रसाद, ब्लॉक प्रमुख सुमन चौधरी, खंड संयोजक मुकेश वार्ष्णेय, जिला योग प्रमुख मोरध्वज अग्रवाल आदि मौजूद थे।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed