फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sangeeta and Vandana did not say anything on the relationship

Agra News: संबंध पर कुछ भी नहीं बोलीं संगीता और वंदना

Sun, 09 Jul 2023 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 09 Jul 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Sangeeta and Vandana did not say anything on the relationship
बिछवां। शुक्रवार की शाम थाने पहुंची एक महिला और युवती ने साथ रहने का फैसला सुना दिया। वहीं, उनके बीच समलैंगिक संबंध की बात पर चुप्पी साध गईं। पति के साथ जाने से इन्कार करने वाली महिला ने कहा कि वह भी अपने बच्चों की परवरिश कर सकती है। सहेली के साथ ही रहेगी। इसके बाद दोनों फिर से नोएडा चलीं गईं। थाना क्षेत्र के गांव नेकपुरा निवासी वंदना और कुरावली थाना क्षेत्र के गांव हविलिया निवासी खुशबू की दोस्ती के इतर दोनों के बीच समलैंगिक संबंधों की भी चर्चा रही। हालांकि, दोनों ने संबंध को लेकर चुप्पी साध ली। पुरुषों की वेशभूषा में रहने वाली वंदना की दोस्ती खुशबू के पति को पसंद नहीं थी। इस बात को लेकर दंपती के बीच झगड़े भी होते थे। 27 अप्रैल को खुशबू अपने 3 बच्चों के साथ घर चली गई उधर वंदना भी घर से चली गई थी। दोनों के परिजन ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

जब इसकी जानकारी नोएडा में नौकरी कर रहीं वंदना और खुशबू को लगी तो शुक्रवार को वह थाने आ गईं। वहां साफ कह दिया कि वो अब साथ रहेंगी। बालिग हैं और खुशबू ने पति के साथ जाने से मना कर दिया था। पति पर पीटने का आरोप लगाते हुए अब सहेली के साथ ही जीवन बिताने की बात कही थी। दोनों का कहना था कि वह नौकरी कर बच्चों को बेहतर परवरिश देंगी। दोनों हमेशा साथ रहेंगे। दोनों अब नोएडा जा चुकी हैं और उनके संबंधों को लेकर लोगों के बीच चर्चाएं हो रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed