फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sample Taken Of Diabetes Medicine Sale Banned Till Report In Agra News

Agra News: मधुमेह की दवा का लिया नमूना, औषधि विभाग ने मांगे बिल

Sun, 02 Oct 2022 07:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 02 Oct 2022 07:44 PM IST
सार

मोहन ट्रेडर्स से मधुमेह की दवा का नमूना लिया गया है। वहीं बिल न दिखाने पर औषधि विभाग ने दवाओं के 40 कार्टन बाहर भेजने पर भी रोक लगा दी है।
 

विज्ञापन
Sample Taken Of Diabetes Medicine Sale Banned Till Report In Agra News
दवा उद्योग(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी आगरा में औषधि विभाग ने फव्वारा के कम्मू टोला स्थित मोहन ट्रेडर्स के प्रतिष्ठान से मधुमेह की दवा गैलबस मेट का नमूना लिया है। उसे जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। बिल नहीं दिखाने पर दवाओं के 40 कार्टन बाहर भेजने से रोक दिए गए। विभाग ने बिल प्रस्तुत करने के लिए कहा है।  

विज्ञापन


मधुमेह की दवा नकली होने की शिकायत औषधि विभाग को प्राप्त हुई थी। इसके बाद सहायक औषधि आयुक्त अखिलेश जैन के निर्देश पर टीम ने कम्मू टोला स्थित मोहन ट्रेडर्स पर शनिवार शाम को छापा मारा। मधुमेह की दवाएं कोलकाता भेजे जाने की तैयारी थी। औषधि विभाग की टीम ने दवाओं का बिल मांगा, संचालक मोहन अग्रवाल पूरी दवाओं के बिल नहीं दिखा पाए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra: न्याय मांगने आए किसान की झोली में भाजपा विधायक ने डाले 50 रुपये, आक्रोशित लोगों ने कर दिया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट आने का इंतजार 

सहायक औषधि आयुक्त का कहना है कि जिन दवाओं के बिल नहीं दिखाए गए, उनके 40 कार्टन को बाहर भेजने से रोक दिया गया है। प्रत्येक कार्टन में 40 डिब्बे थे। डिब्बों में रखीं एक-एक स्ट्रिप में 15 टैबलेट होती हैं। एक स्ट्रिप की कीमत 388 रुपये है। उन्होंने बताया कि दवा का नमूना जांच के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संचालक से बिल मांगा गया है।


ये भी पढ़ें - नवरात्रि में देवी मां की अनोखी भक्ती: साधु ने शरीर पर उगाए जवारे, दर्शन करने वालों का लगा तांता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed