फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sameeksha

श्रीबांकेबिहारी की नगरी में होगी ब्रज विकास की समीक्षा

Fri, 17 Jan 2020 08:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
sameeksha
वृंदावन (मथुरा)। ब्रज विकास की समीक्षा के लिए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को भगवान श्रीकृष्ण की लीला स्थली वृंदावन आ रहे हैं। वे यहां श्रीबांकेबिहारी जी के दर्शन करने के बाद संतों से भी मुलाकात करेंगे। अगले साल वृंदावन में आयोजित होने जा रही कुंभ बैठक की तैयारियों की भी समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल ब्रज विकास के लिए क्रियान्वित हो रही योजनाओं की समीक्षा करने के लिए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आगमन कार्यक्रम ने शुक्रवार को जिला प्रशासन में हलचल मचा दी। अधिकारी तैयारियों में जुट गए। खासकर विकास समीक्षा में सड़क परियोजनाओं को लेकर तैयारियां शुरू हो गईं। बताया जा रहा है कि उपमुख्यमंत्री जनपद में सड़क परियोजनाओं के साथ विकास योजनाओं की प्रगति भी जानेंगे। इस दौरान उनकी चर्चा संत विजय कौशल महाराज से भी होगी। वे रमणरेती भी जाएंगे।
विज्ञापन

संतों के साथ बैठक के दौरान वृंदावन में अगले साल आयोजित होने वाली कुंभ बैठक की तैयारियों पर भी चर्चा होनी है। पवन हंस वृंदावन में उपमुख्यमंत्री का आगमन रविवार को 11.40 बजे होगा, जो विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद दोपहर दो बजे प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed