फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Same building and pollution figures are less than half whose AQI should we trust

सांसों से खिलवाड़: एक ही इमारत और प्रदूषण आंकड़े आधे से भी कम...किसके एक्यूआई पर करें यकीन

Sat, 16 Nov 2024 12:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 16 Nov 2024 12:57 PM IST
सार

आगरा की जहरीली हवा को आंकड़ों में स्वच्छ बनाने का काम किया जा रहा है। संजय प्लेस में एक ही इमारत के आंकड़ों में तीन गुने तक का अंतर मिला। अब सवाल ये उठता है कि आखिर किसके एक्यूआई पर यकीन किया जाए। 


 

विज्ञापन
Same building and pollution figures are less than half whose AQI should we trust
एक्यूआई किया जा रहा नियंत्रित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में एक इमारत, दो विभागों की प्रदूषण जांच, लेकिन आंकड़ाें में इतना अंतर कि लोग चकरा जाएं। एक नहीं, बल्कि तीन गुने तक का अंतर प्रदूषण के आंकड़ों में आ रहा है। मामला संजय प्लेस के प्रदूषण का है, जहां नगर निगम की इमारत की छत पर उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का ऑटोमेटिक स्टेशन रखा है, वहीं इससे एक मंजिल नीचे आगरा स्मार्ट सिटी कार्यालय के बाहर इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर पर उपकरण लगाए गए हैं। हैरतअंगेज पहलू ये है कि महज 10 फीट की दूरी पर ही प्रदूषण के आंकड़ों में तीन गुने तक का अंतर बना हुआ है।
विज्ञापन


दिवाली के बाद 5 से 15 नवंबर के बीच आगरा स्मार्ट सिटी के पर्यावरण सेंसर और उपकरणों तथा उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों में प्रदूषण की स्थिति एकदम उलट है। स्मार्ट सिटी के 5 से 15 नवंबर के बीच के आंकड़ों में एक्यूआई 300 से 400 के बीच है, जबकि यूपीपीसीबी के आंकड़ों में यह 61 से 210 ही पहुंचा। इन आंकड़ों पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन




किसके एक्यूआई पर करें यकीन
दिन स्मार्ट सिटी यूपीपीसीबी
5 नवंबर 348 210
6 नवंबर 354 174
7 नवंबर 370 134
8 नवंबर 349 123
9 नवंबर 320 61
11 नवंबर 351 127
12 नवंबर 326 138
13 नवंबर 308 207
14 नवंबर 340 163
15 नवंबर 406 201

(10 नवंबर को रीडिंग दर्ज नहीं)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed