आगरा। भारत विकास परिषद समर्पण शाखा की ओर से शनिवार को फतेहाबाद रोड स्थित होटल में प्रभारी सम्मान समारोह एवं सत्संग का आयोजन किया गया। समारोह में विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 65 प्रभारियों को सम्मानित किया गया। शुभारंभ प्रांतीय अध्यक्ष उमेश बंसल, सचिव सीए विवेक अग्रवाल, डॉ. केशव दत्त गुप्ता, डॉ. तरुण शर्मा और प्रमोद सिंघल ने किया। शाखा अध्यक्ष विजित गुप्ता ने बताया कि सत्र 2025-26 में सेवा और संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले प्रभारियों को सम्मान प्रदान किया गया। आगामी सत्र के लिए नितिन गोयल को शाखा अध्यक्ष घोषित किया गया। सचिव नवनीत गर्ग और कोषाध्यक्ष संजीव मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग की टीम ने सत्संग आयोजित किया। रवि खुल्लर, विष्णु शर्मा और ममता रल्ली ने भजनों की प्रस्तुति दी। इसके बाद डॉ. रश्मि मिश्रा ने आर्ट ऑफ लिविंग के माध्यम से सकारात्मक जीवन शैली पर व्याख्यान दिया। इस मौके पर अंशुल गुप्ता, पूजा मित्तल, बबीता गर्ग, निशी दौनेरिया, उत्सव मित्तल, समीर जैन, अखिलेश पटनागर, विमलेश, मनीष गोयल, नविता मित्तल, श्वेता कंसल और सौरभ गोयल आदि मौजूद रहे।