{"_id":"6a2348e64eafa64ab10470e8","slug":"samajwadi-partys-demonstration-in-the-municipal-corporation-agra-news-c-25-1-agr1070-1077366-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: समाजवादी पार्टी का नगर निगम में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: समाजवादी पार्टी का नगर निगम में प्रदर्शन
विज्ञापन
नगर निगम में शुक्रवार को प्रदर्शन
आगरा। जलभराव, नालों की सफाई और टोरंट पावर पर बकाया 431 करोड़ रुपये माफ करने समेत कई मुद्दों पर समाजवादी पार्टी ने नगर निगम में शुक्रवार को प्रदर्शन किया। पूछता है आगरा अभियान के तहत सपा शहर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास के नेतृत्व में नगर आयुक्त को जनसमस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन दिया गया।
शहर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने कहा कि 1100 करोड़ रुपये स्मार्ट सिटी में खर्च करने के बाद भी जनता जलभराव, टूटी सड़कों और गंदे पानी की समस्याओं से जूझ रही है। सड़कों के धंसने और गड्ढों के कारण लोग डर रहे हैं। उन्होंने वार्डों में गंदगी, जाम नालियां एवं खराब स्ट्रीट लाइटों की समस्या उठाई और टोरंट पावर पर बकाया 431 करोड़ रुपये माफ करने पर आक्रोश जताया। नगर आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि सभी मांगों पर विचार किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश सचिव राहुल चतुर्वेदी, राम सहाय यादव, नितिन कोहली, मनोज गुप्ता, पुष्पेंद्र शर्मा, विजय ठाकुर, राहुल चौधरी, नरेंद्र सिंह नंद, गिरीश गोयल आदि मौजूद रहे।