फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Samajwadi Party workers staged a sit-in after taking out a foot march in Fatehabad

Agra News: फतेहाबाद में सपाइयों ने पैदल मार्च निकाल कर दिया धरना

Wed, 07 Oct 2026 12:34 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Samajwadi Party workers staged a sit-in after taking out a foot march in Fatehabad
फतेहाबाद फोटो।फतेहाबाद में वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन कर
फतेहाबाद। वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत मंगलवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कस्बे में पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। मेला ग्राउंड के पास एकत्रित हुए कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए अंबेडकर चौक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक कचौड़ी, दो समोसा, ज्ञानेश तेरा क्या भरोसा, वोट चोर कहां मिलेंगे, भाजपा के दफ्तर में, वोट चोर गद्दी छोड़, भाजपा हटाओ, देश बचाओ और ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो के नारे लगाए।
विज्ञापन

पैदल मार्च अंबेडकर चौक पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब डाॅ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल के नाम दस सूत्रीय मांगों का ज्ञापन तहसीलदार फतेहाबाद शिखर मिश्रा को सौंपा। सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। सपा नेता देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों में असंतोष है और मताधिकार के साथ अन्याय किया गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति को ज्ञापन का संज्ञान लेते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।सपा नेता राजेश शर्मा ने आरोप लगाया कि बिहार और बंगाल में मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। उन्होंने फार्म छह में बदलाव किए जाने का भी आरोप लगाया। इस दौरान रूपाली दीक्षित, महेश सिसोदिया, बच्चू सिंह निषाद, सौरभ शर्मा, शैलेश यादव, ऋषि वाल्मीकि, रविंद्र ठाकुर, योगेंद्र गुर्जर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed