फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Samajwadi Party workers protest in Mainpuri

अखिलेश यादव की गिरफ्तारी से भड़के मैनपुरी के सपा कार्यकर्ता, जाम लगाकर किया प्रदर्शन

Tue, 08 Dec 2020 12:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 08 Dec 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
Samajwadi Party workers protest in Mainpuri
विरोध प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ में समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी होने से भड़के मैनपुरी के सपा नेताओं ने सोमवार दोपहर सिरसागंज मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। करीब पौन घंटे तक यहां यातायात बाधित रहा। एसडीएम और सीओ ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। 

विज्ञापन


सोमवार को सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में पार्टी नेता किसान यात्रा निकाल रहे थे। इसी बीच लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को गिरफ्तार किए जाने की खबर से उनका आक्रोश भड़क गया। सपा नेता दोपहर करीब दो बजे करहल-सिरसागंज रोड पर गांव राउरी के पास धरने पर बैठ गए। इससे मार्ग पर जाम लग गया। 
विज्ञापन



सूचना मिलने के बाद एसडीएम रतन कुमार वर्मा,  सीओ अशोक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाया, लेकिन सपा नेता जाम खोलने के लिए तैयार नहीं हुए। पार्टी नेता खुद को गिरफ्तार किए जाने की मांग करने लगे। करीब पौन घंटे बाद प्रशासन और पार्टी नेताओं के बीच वार्ता सफल हुई और उन्होंने रोड खाली किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

काला कानून सपा नहीं करेगी बर्दाश्त 

जाम लगाकर धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने कृषि कानून को काला कानून बताया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी इस कानून को बर्दाश्त नहीं करेगी। मंगलवार को सपा भारत बंद का समर्थन करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार के इशारे पर राष्ट्रीय अध्यक्ष को गिरफ्तार किया गया। 

बड़ी संख्या में पहुंची पुलिस फोर्स 

सपा और प्रसपा के विरोध प्रदर्शन को लेकर पुलिस प्रशासन सुबह से ही अलर्ट था। सिरसागंज रोड पर जाम की सूचना मिलते ही करहल थाने से बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। वहीं एसडीएम और सीओ शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन की अपील पार्टी नेताओं से करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed