फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Samajwadi Party workers create ruckus at PWD Office mathura

पीडब्ल्यूडी ऑफिस पर सपाइयों का बवाल, अधिकारी पर फेंकी कालिख, नेम प्लेट पोती

Fri, 10 Aug 2018 10:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 10 Aug 2018 10:13 AM IST
विज्ञापन
Samajwadi Party workers create ruckus at PWD Office mathura
एक्सईएन सुदर्शन कांत वर्मा पर फेंकी कालिख - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को लोक निर्माण विभाग के ऑफिस में जमकर बवाल किया। ऑफिस के गेट पर ताला लगा दिया। दफ्तरों के बाहर लगीं अफसरों की नेम प्लेट पर कालिख पोत दी। 
विज्ञापन


इतना ही नहीं सपा कार्यकर्ताओं ने दफ्तर में घुसकर अधिशासी अभियंता सुदर्शन कांत वर्मा से बदसलूकी की। उन पर कालिख फेंक दी। हंगामा बढ़ा तो कर्मचारी भी एकजुट हो गए और सपा नेताओं को दौड़ा लिया। 
विज्ञापन


सपा नेता कार्यकर्ताओं लेकर लोकनिर्माण विभाग के प्रांतीय खंड कार्यालय पर पहुंच गए। इन लोगों ने पहुंचते ही ऑफिस के मुख्य गेट पर ताला डाल दिया और धरने पर बैठ गए। अफसरों और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सईएन पर फेंकी कालिख

Samajwadi Party workers create ruckus at PWD Office mathura
एक्सईएन के दफ्तर में हंगामा करते सपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद सपा नेता कार्यालय में पहुंचे। यहां अधिकारियों की सभी नेम प्लेट पर काला रंग लगा दिया। कुछ सपा कार्यकर्ता एक्सईएन सुदर्शन कांत वर्मा के कार्यालय में घुस गए और उनके ऊपर कालिख फेंक दी। 

इससे पीडब्लूडी के कर्मचारी भड़क गए और सपाइयों से भिड़ गए। कर्मचारियों ने सपा नेताओं को दौड़ा लिया। पीडब्लूडी का कर्मचारी नरेंद्र तो अचेत हो गया। उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। 

सूचना पर सदर थाना पुलिस पहुंच गई। नगर मजिस्ट्रेट बसंत लाल भी पहुंच गए, तब तक सपा कार्यकर्ता कार्यालय से जा चुके थे। एक्सईएन ने सपाइयों पर शिलापट्टिकाएं चोरी करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। 

चोरी की कोशिश का आरोप 
 

एक्सईएन सुदर्शन कांत वर्मा ने कहा कि कार्यालय के कमरे में रखी शिला पट्टिकाओं को चोरी का प्रयास किया जा रहा था। उसी व्यक्ति ने पहचान छिपाने की गरज से उन्हें पोत दिया। इस मामले की जांच जेई हेडक्वाटर को सौंप दी गई है। सपाइयों ने कार्यालय में घुसकर गुंडई की। इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
 

 

सपा नेताओं का यह है आरोप 

Samajwadi Party workers create ruckus at PWD Office mathura
नारेबाजी करते सपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
सपा जिलाध्यक्ष तनवीर अहमद का कहना है कि प्रांतीय खंड कार्यालय के कर्मचारी सरकार के कार्यकर्ता बनकर काम कर रहे हैं। कार्यालय में महिला कार्यकर्ताओं के साथ अधिकारियों और कर्मचारियों ने अभद्रता की। 

अभद्रता करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। सपा शासनकाल में हुए विकास कार्यों को मिटाने का काम विभागीय अधिकारी कर रहे हैं। इससे सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed