पीडब्ल्यूडी ऑफिस पर सपाइयों का बवाल, अधिकारी पर फेंकी कालिख, नेम प्लेट पोती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इतना ही नहीं सपा कार्यकर्ताओं ने दफ्तर में घुसकर अधिशासी अभियंता सुदर्शन कांत वर्मा से बदसलूकी की। उन पर कालिख फेंक दी। हंगामा बढ़ा तो कर्मचारी भी एकजुट हो गए और सपा नेताओं को दौड़ा लिया।
सपा नेता कार्यकर्ताओं लेकर लोकनिर्माण विभाग के प्रांतीय खंड कार्यालय पर पहुंच गए। इन लोगों ने पहुंचते ही ऑफिस के मुख्य गेट पर ताला डाल दिया और धरने पर बैठ गए। अफसरों और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
एक्सईएन पर फेंकी कालिख
इससे पीडब्लूडी के कर्मचारी भड़क गए और सपाइयों से भिड़ गए। कर्मचारियों ने सपा नेताओं को दौड़ा लिया। पीडब्लूडी का कर्मचारी नरेंद्र तो अचेत हो गया। उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया।
सूचना पर सदर थाना पुलिस पहुंच गई। नगर मजिस्ट्रेट बसंत लाल भी पहुंच गए, तब तक सपा कार्यकर्ता कार्यालय से जा चुके थे। एक्सईएन ने सपाइयों पर शिलापट्टिकाएं चोरी करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।
चोरी की कोशिश का आरोप
एक्सईएन सुदर्शन कांत वर्मा ने कहा कि कार्यालय के कमरे में रखी शिला पट्टिकाओं को चोरी का प्रयास किया जा रहा था। उसी व्यक्ति ने पहचान छिपाने की गरज से उन्हें पोत दिया। इस मामले की जांच जेई हेडक्वाटर को सौंप दी गई है। सपाइयों ने कार्यालय में घुसकर गुंडई की। इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
सपा नेताओं का यह है आरोप
अभद्रता करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। सपा शासनकाल में हुए विकास कार्यों को मिटाने का काम विभागीय अधिकारी कर रहे हैं। इससे सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।