फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   samajwadi party protest against petrol diesel price hike in agra

आगरा: पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर सपा ने 'गांधीगीरी' कर जताया विरोध, लोगों को भेंट किए गुलाब, महानगर उपाध्यक्ष ने जलाई गाड़ी

Sat, 09 Oct 2021 12:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 09 Oct 2021 12:15 AM IST
सार

आगरा में पेट्रोल की कीमत 100 का आंकड़ा पार कर चुकी है। शुक्रवार को पेट्रोल 100.31 रुपये प्रति लीटर हो गया। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार रही बढ़ोतरी से जहां आम जनता की कमर तोड़ दी है, वहीं विरोधी दलों को सरकार को घेरने के लिए मुद्दा मिल गया है। 

विज्ञापन
samajwadi party protest against petrol diesel price hike in agra
पेट्रोल पंप पर लोगों को फूल भेंट करते सपा नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार होने पर समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को 'गांधीगीरी' कर विरोध जताया। सपा नेताओं ने राजपुर चुंगी पेट्रोल पंप पर लोगों को गुलाब के फूल भेंट किए। उन्होंने डीजल-पेट्रोल की बढ़ी हुई कीमतों का विरोध करते हुए कहा कि क्या यही हैं भाजपा के 'अच्छे दिन' ?

विज्ञापन


लाइफ लाइन पर फूंकी अपनी बाइक, फैलाया प्रदूषण 
पेट्रोल, डीजल के बढ़ते दाम के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन में सपा के शहर उपाध्यक्ष रिजवान रईसउद्दीन ने अपनी मोटरसाइकिल पर तेल छिड़क कर आग लगा दी। शहर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले एमजी रोड स्थित धौलपुर हाउस के सामने प्रदर्शन के दौरान गाड़ी में आग लगाने से काला धुआं आसमान में छा गया। इससे वाहन चालकों को काफी देर तक सांस लेने में भी तकलीफ हुई। आग की लपटें आसपास की गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले सकती थीं। रिजवान ने कहा कि इतनी महंगाई में गाड़ी चलाना मुश्किल है। विरोध में मैंने गाड़ी जला दी। 
विज्ञापन


गुलाब भेंट कर दिलाई अच्छे दिनों की याद
पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों को लेकर सपाइयों ने फतेहाबाद रोड पर गांधीवादी तरीके से विरोध जताया। वाहन चालकों को गुलाब भेंटकर भाजपा के अच्छे दिनों के जुमले की याद दिलाई। जिलाध्यक्ष मधुसूदन शर्मा ने कहा कि केंद्र में बैठे लोगों ने डीजल, पेट्रोल के दाम 50 रुपये होने पर हंगामा किया था, लेकिन वही लोग अब खामोशी से बैठे हैं। महंगाई आसमान छू रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार ने कहा कि महामारी के नाम पर फंड तो लिया पर फंड के नाम पर जनता को कोई सहूलियत नहीं दी गई। उज्ज्वला वाले गैस सिलिंडर की पूजा कर रहे हैं। इस मौके पर श्रीप्रकाश यादव, गौरव यादव, सौरभ गुप्ता, बलविंदर जाटव, नरेश धाकरे, धर्मेंद्र यादव, सौरभ शर्मा आदि मौजूद रहे ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed