{"_id":"5e70e3918ebc3ea4a266256a","slug":"samajwadi-party-mla-hariom-yadav-said-coronavirus-is-bjp-produce","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सपा विधायक का बयान: कोरोना भाजपा की उपज, उसे सही कर दिया तो वायरस भी खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा विधायक का बयान: कोरोना भाजपा की उपज, उसे सही कर दिया तो वायरस भी खत्म
Wed, 18 Mar 2020 12:35 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 18 Mar 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
सपा विधायक हरिओम यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनियाभर में कोहराम मचा रहे कोरोना वायरस को लेकर लोगों में दहशत बनी हुई है। इसके संक्रमण को रोकने के लिए शासन से प्रशासन तक पूरा अमला तमाम व्यवस्थाएं करने में जुटा हुआ है, लेकिन नेता इस खतरनाक बीमारी पर सियासत करने से नहीं चूक रहे हैं।
फिरोजाबाद के सिरसागंज विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक हरिओम यादव ने कोरोना वायरस को लेकर अजीबोगरीब बयान दिया है। उन्होंने कोरोनो वायरस को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उपज बताया। सपा विधायक मंगलवार को बलीपुर गांव में आयोजित दंगल का उद्घाटन करने आए थे।
कोरोना वायरस : भाजपा सांसद ने लगाई ऐसी टोपी, लिखा- करो नमस्ते, हाथ मिलाने से 'करो ना'
विज्ञापन
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सपा विधायक हरिओम यादव ने कहा कि कोरोना भाजपा की उपज है। कोरोना से किसी को डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने समर्थकों से कहा कि अगर आपने भाजपा को सही कर दिया, तो कोरोना वायरस अपने आप ही खत्म हो जाएगा।

सपा विधायक ही नहीं इससे पहले कई नेता कोरोना वायरस पर हैरान करने वाले बयान दे चुके हैं। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा था कि कोरोना वायरस अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ भारत आया है, उससे पहले यहां कोई केस नहीं था।
संबंधित खबर: ट्रंप के साथ भारत आया वायरस, भाजपा कोरोना से भी बड़ी वायरस- ओमप्रकाश राजभर
इस तरह की बयानबाजी में भाजपा नेता भी पीछे नहीं है। भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था कि देश में कोरोना का कोई असर नहीं होगा, क्योंकि हमारे यहां 33 करोड़ देवी-देवता रहते हैं। उधर, हिंदू महासभा ने तो दिल्ली में कोरोना वायरस से बचाव के लिए गौमूत्र पार्टी का आयोजन किया था।
बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत सरकार ने सभी स्कूल-कॉलेज, कोचिंग, सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स दो अप्रैल तक बंद रखने के आदेश दिए हैं। बोर्ड और प्रतियोगी परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया गया है।