{"_id":"5d9ecf298ebc3e93a95331b8","slug":"samajwadi-party-leaders-protest-and-tributes-pushpendra-of-jhansi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"झांसी में पुष्पेंद्र की मौत पर समाजवादी पार्टी ने भाजपा को घेरा, कहा, फर्जी एनकाउंटर करा रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में पुष्पेंद्र की मौत पर समाजवादी पार्टी ने भाजपा को घेरा, कहा, फर्जी एनकाउंटर करा रही सरकार
Thu, 10 Oct 2019 11:57 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 10 Oct 2019 11:57 AM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी पहुंचे शहीद स्मारक, पुष्पेंद्र को दी श्रद्धांजलि
- फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिला अध्यक्ष रामसहाय यादव के नेतृत्व में सपाई शहीद स्मारक पर एकत्रित हुए, जहां उन्होंने हाथों में मोमबत्तियां लेकर यूपी पुलिस द्वारा मारे गए पुष्पेंद्र यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार फर्जी एनकाउंटर करा रही है। अभी तक विवेक तिवारी, सुमित गुर्जर, मुकेश राजभर और मुस्तकीम सहित कई निर्दोष लोग मारे जा चुके हैं। अब उसी कड़ी में पुष्पेंद्र यादव का नाम जुड़ गया है।
उन्होंने कहा कि भरतपुर निवासी 23 वर्षीय पुष्पेंद्र ट्रक में बालू ढोने का काम करता था। पांच अक्टूबर को झांसी जिले के मोंठ थाने में थानेदार ने वसूली के दौरान हुई बहस के चलते पुष्पेंद्र को गोली कार दी, जबकि पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने की बात कह रही है।

Trending Videos
सपाइयों ने दो मिनट का मौन धारण कर पुष्पेंद्र को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान रामदरवेश यादव, ममता टपलू, राजीव गुप्ता, मनीष सिंह, पवन यादव, राजीव यादव, गौरव जैन, दिलीप प्रताप, पदम सिंह, डॉ. संतोष यादव, सुरेंद्र यादव, कुसुमलता यादव, मीना चाहर, शिवराम यादव, लक्ष्मी कनौजिया, विराट यादव, विराट आदि मौजूद रहे।